चीन में तैयार हुई कोरोना वैक्सीन, फिलहाल सिर्फ चीनी सेना ही इस्तेमाल कर पाएगी
नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस से जन्मदाता चीन में एंटी कोरोना वैक्सीन विकसित करने में सफलता मिल गई है, जिसे चीन की सेना ने कैनसिनो बायोलॉजिक्स के साथ मिल कर तैयार किया है। फिलहाल केवल चीनी सेना को वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली है। वैक्सीन विकसित करने वाली चीनी कंपनी कैनसिनो ने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है।

Ad5-nCoV नामक यह वैक्सीन उन 8 वैक्सीन में से एक है, जिन्हें चीनी कंपनियों और शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। इस वैक्सीन को कोरोनावायरस संक्रमण के कारण होने वाली सांस की तकलीफ दूर करने के लिए इंसान पर ट्रायल की मंजूरी दी गई है। हालांकि इस वैक्सीन को कनाडा में भी ह्यूमन टेस्टिंग की मंजूरी मिल चुकी है।
Recommended Video

गौरतलब है चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने गत 25 जून से एक साल के लिए चीनी सेना के लिए इसके प्रयोग की अनुमति दी है। यह ट्रायल वैक्सीन कैनसिनो (CanSino) और चीन की एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज़, बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटैकनोलॉजी ने मिलकर तैयार किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अभी Ad5-nCoV वैक्सीन को सिर्फ सेना के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके फेज 1 और फेज 2 के क्लीनिकल ट्रायल दिखाते हैं कि यह ट्रायल वैक्सीन कोरोनावायरस से शरीर में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकती है, जिसने वैश्विक स्तर पर 1 करोड़ से अधिक लोगों को मार दिया है। कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन की व्यावसायिक सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती है। शायद इसी लिए अभी सिर्फ चीनी सेना के लिए ट्रायल की मंजूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से बचाव के लिए विकसित किए जा रहे हैं और ट्रायल वैक्सीन अंतिम चरण में हैं, लेकिन उनमें किसी को भी व्यावसायिक उपयोग की मंजूरी नहीं मिली है। फिलहाल, दुनियाभर में करीब 100 कोरोना वैक्सीन ऐसी हैं जिनका ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, जिसकी चपेट में आकर पूरी दुनिया अब तक 5 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications