Pfizer-BioNTech Vaccine: यूरोप ने Pfizer वैक्सीन को दी मंजूरी
Pfizer-BioNTech Vaccine: यूरोप ने Pfizer वैक्सीन को दी मंजूरी
नई दिल्ली। Pfizer-BioNTech Vaccine. कोरोना वैक्सीन को लकर एक और राहत भरी खबर है। यूरोपियन यूनियंन नेशन ने फाइजर( Pfizer) कोरोनै वैक्सीन क इस्तमाल को मंजूरी दे दी। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

सोमवार को हुई अहम बैठक के बाद इस कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। बायोएनटेक( BioNTech Vaccine) और फाइजर( Pfizer) द्वारा बनाए गए कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इसक बाद अब 27 देशों के समूह में इस वैक्सीन का इस्तेमाल जल्द हो सकेगा। इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने भी इस टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है।
नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में घंटों तक यूरोपीय मेडिसिंस एजेंसी की बैठक चली, जिसक बाद इस टीके क इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद 27 देशों में वैक्सीनेशल का काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने अमेरिकी कंपनी फाइजर के साथ मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया है। इस मंजूरी के बाद यूरोपीय संघ के देशों के सामने अपनी 45 करोड़ आबादी तक इस वैक्सीन को पहुंचाने की चुनौती होगी। इस टीके को माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर ट्रांसपोर्ट करना सबसे बड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications