WHO ने बताया कोरोना के किन दो सब वैरिएंट ने बढ़ाई चीन की मुश्किल, मौत के आंकड़ों को लेकर कही ये बात

चीन में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से दुनियाभर के कई देशों में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि कोरोना के दो वैरिएंट ने सबसे ज्यादा संक्रमण को फै

corona

चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसने दुनियाभर की चिंता को बढ़ा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार कोरोना के दो सब वैरिएंट BA.5.2 व BF.7 ने सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलों को बढ़ाया है। चीन में कोरोना के मामलों की बढ़ोत्तरी के लिए यही दो सब वैरिएंट जिम्मेदार हैं। इन दो वैरिएंट के अलावा चीन में कोई और बड़ा वैरिएंट नहीं है जो संक्रमण को बढ़ा रहा है। 2000 से अधिक लोगों के सैंपल की जीनोम की 1 दिसंबर 2022 के बाद सिक्वेंसिंग की गई, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी सलाहकार ग्रुप वायरस इवोल्यूशन (TAG-VE) ने चीन में संक्रमण को लेकर यह जानकारी दी है। इसकी ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि ओमिक्रॉन के दो वैरिएंट BA.5.2 व BF.7 सबसे ज्यादा लोगों में पाए गए हैं। इन दो वैरिएंट के तकरीबन 97.5 फीसदी मामले चीन में हैं। अहम बात है कि भारत में भी BF.7 वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में इसी वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं जिसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि चीन में कोरोना का नया वैरिएंट नहीं पाया गया है लेकिन देश में संक्रमण से कितने लोग मरे हैं उसकी सही जानकारी सामने नहीं आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसीज डायरेक्टर माइक रेयान ने कहा कि चीन की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं वह अस्पताल में भर्ती मरीजों की तुलना में कम हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले, आईसीयू में भर्ती होने वाले और कोरोना से मरने वालों की संख्या को कम करके बताया जा रहा है। चीन में कोरनोा के चलते लोगों की जान पर जो जोखिम है उसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। WHO की ओर से कहा गया है कि बूस्टर और वैक्सीन काफी अहम हैं, इसकी मदद से लोगों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाया जा सकता है, गंभीर बीमारी और कोरोना से मौत को रोका जा सकता है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना के सब वैरिएंट BF.7 के चार मामले सामने आए हैं। अहम बात है कि इसमे से 3 संक्रमित लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये लोग हाल ही में अमेरिका से वापस लौटे हैं। इसमे से एक यात्री ब्रिटिश नागरिक भी हैं जो कुआलालंपुर से ऑस्ट्रेलिया होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची हैं। वह बिहार के बोधगया जाने वाली थीं। लेकिन फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+