लो अब राष्ट्रपति भी करने लगे पीरियड्स की बात
नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक सख्त छवि के नेता है। इतना गंभीर और सख्त नेता आखिर इतनी नादानी भरी टिप्पणी कैसे कर सकता है। यह बात सोचने वाली है। हाल ही में उन्होंने स्टोन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अब देखिए उन्होंने जीवन के बुरे दिनों को महिलाओं की नेचुरल हेरिडिटी पीरियड से ही जोड़ दिया। इंटरनेशनल लेवल पर इसका विरोध और चर्चा तेजी से हो रही है।

पुतिन ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, स्टोन ने उनसे सवाल किया था- क्या आपने जीवन में कभी बुरे दिन देखे? इस पर पुतिन ने जवाब दिया- मैं महिला नहीं हूं, इसलिए मेरी लाइफ में बैड डेज (बुरे दिन) नहीं हैं।
कुछ दिनों पहले ही वह वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते दिखे। मोदी और पुतिन ने एकसाथ अमेरिकन न्यूज चैनल एनबीसी की एंकर मेगन केली को इंटरव्यू भी दिया था। केली का वह इंटरव्यू विवादों में घिर गया था, क्योंकि उन्होंने मोदी से पूछ लिया था- क्या आप ट्विटर पर हैं। इस बार पुतिन की हाजिर जवाबी से सभी वाकिफ हैं लेकिन इस बार रूसी राष्ट्रपति कुछ ज्यादा भावनाओं में बह गए।
यह नया विवाद खड़ा हुआ है पुतिन के उस ताजा इंटरव्यू के चलते, जो उन्होंने हॉलीवुड डायरेक्टर ओलिवर स्टोन को दिया है। स्टोन ने पुतिन का इंटरव्यू करने वाली अमेरिकी पत्रकार मेगन केली की भी आलोचना की है। उनका कहना है कि मेगन ने अच्छा इंटरव्यू लिया पर वह पुतिन की शख्सियत के बारे में नहीं जानती हैं। उन्होंने सवाल अच्छे पूछे, पर वह पुतिन को काउंटर नहीं कर पाईं।












Click it and Unblock the Notifications