Bob Blackman: राम मंदिर को लेकर BBC की रिपोर्ट्स से भड़के UK सांसद, एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा के लिए लगाई लताड़

Bob blackman criticize BBC: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पक्षपात रिपोर्टिंग को लेकर यूके सांसद ने चिंता जताई है। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने राम मंदिर के नकारात्मक कवरेज को लेकर हॉउस ऑफ कॉमन्स में BBC की निष्पक्षता पर बहस की मांग उठाई है।

ब्लैकमैन ने कहा कि BBC को "दुनिया भर में क्या चल रहा है इसका एक सभ्य रिकॉर्ड" प्रदान करना चाहिए। उन्होंने इस पर दुःख जताया कि BBC ने इसे एक मस्जिद को तबाह कर के उस स्थल पर बनी हुई संरचना बता दिया। यूके सांसद ने कहा कि मीडिया संस्थान ये भूल गया है कि 2000 वर्षों से भी अधिक समय पहले तक वहां भव्य मंदिर हुआ करता था।

bob-blackman-criticize-bbc

यूके सांसद ने शुक्रवार को ब्रिटिश संसद में बोलते हुए कहा, "पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक किया गया। यह भगवान राम का जन्मस्थान होने के नाते दुनिया भर के हिंदुओं के लिए बहुत खुशी की बात है।"

ब्लैकमैन नेये भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए शहर में ही 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में क्या चल रहा है, इस पर BBC की कवरेज कितनी निष्पक्ष है इसका रिकॉर्ड लाया जाना चाहिए और इस पर बहस होनी चाहिए।

एक्स पर एक पोस्ट में सांसद ब्लैकमैन ने कहा कि मतदाताओं ने भी BBC की राम मंदिर की पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग को लेकर चिंता जताई है। हिंदुओं के अधिकारों के प्रबल समर्थक के रूप में उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने बहुत वैमनस्य पैदा किया है। उन्होंने कहा, "BBC को दुनिया भर में क्या चल रहा है, इसका एक अच्छा रिकॉर्ड प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए।"

बॉब ब्लैकमैन कौन हैं?

ब्रिटिश कंजर्वेटिव के सांसद बॉब ब्लैकमैन ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों के समर्थन में अक्सर खड़े रहते हैं। उन्हें भारतीय पक्ष रखने के लिए जाना जाता है। ब्रिटेन के हॉरो ईस्ट से सांसद रॉबर्ट जॉन ब्लैकमैन को भारत में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

ब्लैकमैन के संसदीय क्षेत्र में भारतीय मूल की बड़ी आबादी रहती है। इससे पहले उन्होंने बीबीसी द्वारा पीएम मोदी को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का भी विरोध किया था। वे कई बार खालिस्तानी करतूतों की भी आलोचना कर चुके हैं। वे मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का समर्थन भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+