Congo Landslide: कांगो में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 17 की मौत, कई घर ढह गए

Congo landslides news: उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कांगो में हो रही भीषण बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घर ढह गए हैं, जालमाल को काफी नुकसान हुआ है।

मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ढह गए घरों के नीचे अभी भी मलबा पड़ा है। बचाव दल जिसकी तलाश कर रहे हैं।

Congo Landslide

नागरिक समाज संगठन फोर्सेस वाइव्स के अध्यक्ष मैथ्यू मोल के मुताबित यह आपदा उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे हुई है। पीड़ित पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रहते थे।

उन्होंने कहा कि, "मूसलाधार बारिश से बहुत नुकसान हुआ, जिसमें भूस्खलन भी शामिल है, जिसमें कई घर जमींदोज हो गए। मृत्यु दर अभी भी बढ़ सकती है...क्योंकि शव अभी भी मलबे में दबे हैं।"

गवर्नर सीजर लिंबाया म्बांगीसा ने कहा कि मलबे को हटाने और किसी भी जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश करने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत थी। गवर्नर ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पूरे प्रांत में तीन दिन शोक की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+