अमेरिका में 300000 लोग कोरोना की चपेट में, दुनियाभर में अब तक 64000 से ज्यादा मौतें
Corona का कहर: अब तक 60000 से ज्यादा मौतें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में पैर पसार लिया है। चीन से शुरू हुए इस कोरोना वायरस ने अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है। अमेरिकी जैसी महाशक्ति ने भी इस वायरस के सामने घुटने टेक दिए हैं। वहीं अमेरिका, इटली, फ्रांस और स्पेन में मानो कोरोना वायरस को लेकर रेस लगी हो। अगर आकड़ों पर नजर डालें तो ये बेहद चौंकाने वाले हैं।

अमेरिकी में कोरोना वायरस के कारण जहां 3,01,902 लोग संक्रमित हैं तो वहीं मरने वालों की तादात 8,175 के पार कर गई है। 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना के कम से कम 23,949 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,023 लोगों हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका का न्यूयार्क शहर है, जहां पिछले 24 घंटे में 562 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। यहां हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है, जबकि 100000 कोरोना से ग्रसित हैं।
यूरोप में 45000 मौतें
कोरोना वायरस की वजह से यूरोपीय देशों में मौतों की संख्या 45000 हो गई है। तुर्की में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 500 पहुंच गई है। जबकि फ्रांस में 24 घंटे में 441 मौतें कोरोना के कारण हुई हैं। फ्रांस में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7560 हो गई है। स्पेन में कोरोना वायरस के कारण अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रिटेन में कोरोना के कारण लगातार चौथे दिन मौत का आंकड़ा सबसे अधिक 708 रहा।
दुुनियाभर में 64675 लोगों की मौत
इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 14 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में अब तक 5,300 से अधिक मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक 5,300 से अधिक मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण 64675 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications