यह कंपनी 315 रुपए में बेच रही है एक दातून, VIDEO में देखिए कैसे लड़कियां हो रही हैं दीवानी
कंपनी ने एक वीडियो बनाकर उसे अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है जिमें दातून को 'Raw Toothbrush' बताया जा रहा है। कंपनी ने दातून की कीमत 315 रुपए तय किया है।
नई दिल्ली। दातून के फायदे हमने अपने बड़े-बुजुर्गों से सुना है। गांवों में आज भी आमतौर पर दातून का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन विदेशों में अब इसे एक खोज बताया जा रहा है और एक कंपनी इसे महंगे दामों पर बेच रही है। जी हां चेक गणराज्य में मौजूद 'योनी' नाम की कंपनी इसे काफी पौष्टिक बताकर महंगे दामों पर बेच रही है।

कंपनी ने एक वीडियो बनाकर उसे अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है जिमें दातून को 'Raw Toothbrush' बताया जा रहा है। कंपनी ने दातून की कीमत 315 रुपए तय किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब बहस शुरु हो गई है।

भारत में खासकर इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि कंपनी जिसे एक खोज बता रही है उसका इस्तेमाल सदियों से भारत में हो रहा है। वहीं चर्चा का जो सबसे बड़ा मुद्दा है वो है दातून की कीमत।












Click it and Unblock the Notifications