लाखों सितारों से सजी Compact Galaxy, हर साल पैदा होते हैं Stars, स्पेस में हजारों वर्षों से मौजूद
अंतरिक्ष की विचित्र दुनिया रहस्यों से भरी है। हाल ही में नासा के जेम्म वेब टेलीस्कोप ने गैलेक्सी से मिलती जुलती एक तस्वीर भेजी है। जिसको लेकर साइंटिस्ट्स ने अपने शोध में बड़ा दावा किया है।

Compact Galaxy: स्पेस एजेंसी नासा जेम्स वेब टेलीस्कोप ने हाल ही में अंतरिक्ष में एक कॉम्पैक्ट गैलेक्सी जैसी तस्वीरें भेजी हैं। हालांकि इसका आकार गैलेक्सी से काफी छोटा है लेकिन खगोलशास्त्रियों की शोध के मुताबिक ये हर साल करीब 2 नए सितारे पैदा करता है। साइंटिस्ट्स ने JWST की ताजा तस्वीरों को लेकर बड़े दावे किए हैं।
अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं की खोज लगातार जारी है। ये ब्रह्मांड का एक बड़ा रहस्य हैं, जिसमें स्पेस के कई राहस्य छिपे हुए हैं। पिछले साथ अंतरिक्ष मिशन पर भेजे गए जेम्स वेब टेलीस्कोप ने कई अहम तस्वीरें कैप्चर की हैं। इसमें से हाल में ही खोजी गई आकाश गंगा जैसी एक तस्वीर भी है। हालांकि ये आकार में काफी छोटी है, लेकिन गैलेस्की से ये पूरी तरह मिलती जुलती है।
अब तक खोजी गई आकाशगंगाओं से हाल में वेब टेलीस्कोप द्वारा कैप्चर की गई कॉम्पैक्ट गैलेक्सी की तुलना करें तो ये बेहद छोटी है। दरअसल, अब तक 100 प्रकाश-वर्ष (वर्ष भर में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी) व्यास की आकाशगंगाओं की खोज की गई है, जो करीब 13.3 अरब साल पुरानी हैं।
कॉम्पैक्ट गैलेक्सी को लेकर ताजा रिसर्च को खगोल भौतिकी में मिनेसोटा विश्वविद्यालय के डॉक्टरेट छात्र हेले विलियम्स ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा, "शुरुआत जब आकाशगंगा की खोज की गई तो ये अंदाजा नहीं था कि हम इस का इतनी नजदीकी से अध्ययन कर पाएंगे।
विलियम्स ने कहा, "जैसा कि हम इन दूर की आकाशगंगाओं का अधिक से अधिक अवलोकन करते हैं, हम एक साथ एक और पूरी तस्वीर बनाने में सक्षम होंगे कि हमारे ब्रह्मांड में पहली आकाशगंगाएँ कैसे बनीं।" प्रारंभिक ब्रह्मांड आज मौजूद आकाशगंगाओं से बहुत अलग है और आकाशगंगा के गुणों के बारे में हमारी सामान्य धारणा प्रारंभिक ब्रह्मांड में लागू नहीं हो सकती है।"
मिनेसोटा विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और अध्ययन सह -लेखक पैट्रिक केली ने कहा, "JWST (जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप) की ब्रह्मांड के पहले अरब वर्षों में पहुंच अद्भुत रही है, और खगोलविदों को इस बारे में विचार करने और समझने की कोशिश करने के लिए बहुत कुछ दिया है कि कब और कितनी आकाशगंगाएँ बनीं।" केली ने कहा, "शोध में हमने पाया कि यह हर साल लगभग दो सितारों का निर्माण कर रहा था, जो उस दर के समान है जिस पर मिल्की वे सितारे बना रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications