430 साल बाद लौट रहा Comet Nishimura, धूमकेतु की एक झलक के लिए साइंटिस्ट बेताब, जनिए कब दिखेगा
खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अगस्त के बाद सितंबर का महीना भी अहम होने वाला है। पिछले महीने हमने चांद पर कदम रखा और अब हम बिना किसी माध्यम के 437 साल बाद घटित होने वाली एक खगोलीय घटना को देख पाएंगे।
खगोलीय घटनाओं में अगर दिलचस्पी रखते हैं तो अगला सप्ताह बेहद अहम है। क्योंकि धरती से अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना देखी जाएगी, जो चार शताब्दियों बाद बार घटित होती है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक इस धूमकेतु के 1.8 की तीव्रता से चमकने की उम्मीद है। नासा के मुताबिक 12 सितंबर इसे पृथ्वी से देखा जा सकेगा। दरअसल, खगोलशास्त्रियों को पिछले महीने 11 अगस्त को इस घटना की पता चला।
धूमकेतु का नाम शौकिया जापानी खगोलशास्त्री हिदेओ निशिमुरा के नाम पर रखा गया है। उन्होंने ही पिछले महीने इसे खोजा था। बताया जाता है कि 437 साल में एक बार यह धूमकेतु पृथ्वी के करीब आता है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक धूमकेतु निशिमुरा 437 साल में एक बार पृथ्वी के करीब आता है।

निशिमुरा धूमकेतु को लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकेगा। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के प्रबंधक पॉल चोडास ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि धूमकेतु को अधिक स्पष्ट रूप से देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होती है। 17 सितंबर के आसपास धूमकेतु के सूर्य के सबसे करीब होगा। इस दिन इसकी दूरी बुध से भी कम होगी।
धूमकेतु को C/2023 P1 भी कहा जाता है। खगोलविदों का मानना है कि निशिमुरा धूमकेतु जल्द सूर्य की परिक्रमा करेगा और इस दौरान यह पृथ्वी के भी करीब आएगा। बाद में यह सुदूर अंतरिक्ष में चला जाएगा। निशिमुरा धूमकेतु का वैज्ञानिक नाम C/2023 P1 है। यह 17 सितंबर को सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा। उससे पहले यह 13 सितंबर को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच सकता है और 12 सितंबर से ही दिखाई देना शुरू हो सकता है।
कैसे बना निशिमुरा
खगोलशास्त्रियों का मानना है कि निशिमुरा की उत्पत्ति हमारे सौर मंडल के सुदूर में मौजूद ऊर्ट क्लाउड (Oort cloud) में हुई है। इसे कई बर्फीले ऑब्जेक्ट का इलाका माना जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि निशिमुरा धूमकेतु की परिक्रमा अवधि 437 साल है। यानी 12 सितंबर के बाद यह धूमकेतु अगले 437 साल में पृथ्वी के करीब आएगा। 12 से 18 सितंबर तक निशिमुरा को बिना किसी दूरबीन की मदद से खोज जा सकेगा। इस दौरान धूमकेतु की चमक और ज्यादा बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications