बालकनी से गिर रहे अपने बच्चे को बचाने के लिए मां बनी 'सुपरवुमन', वीडियो वायरल
नई दिल्ली। बाकलनी से गिर रहे बेटे को बचाने का एक महिला का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला कुछ ही पलों के भीतर किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह छलांग लगाता हुए बच्चे को पकड़ लेती है और वापस खींच लेती है। सोशल मीडिया पर इसके लिए महिला की खूब तारीफ हो रही है। ये वीडियो कोलंबिया का है।

सुपरवुमन की तरह बच्चे को बचाया
कोलंबिया के मेडेलिन में चौथी मंजिली की बालकनी से गिर रहे अपने छोटे बेटे की जान इस महिला ने किसी सुपर वुमेन की तरह बचाई। महिला की नजर जब पड़ी तो बच्चा रेलिंग से गिर ही गया था। इसकी मां ने बड़ी फुर्ती से छलांग लाई और उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे ऊपर खींच लिया।
कैमरे में कैद हुआ वाकया
ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में दिखता है कि महिला अपने बेटे को लेकर चौथी मंजिल पर एक दरवाजे के बाहर पहुंचती है। इसी दौरान बच्चा महिला से हाथ छुड़ाकर रेलिंग की ओर जाता है। तभी वो अचानक रेलिंग से आगे की ओर लुढ़क जाता है। इसी दौरान महिला की नजर पड़ती है तो वो उस ओर झपटती है। वो बड़ी फुर्ती के साथ उसे ऊपर खींच लेती है। तब तक बिल्डिंग से कई महिलाएं दौड़कर यहां पहुंच जाती हैं और महिला की उसकी हिम्मत के लिए तारीफ करती हैं।

खूब हो रही है तारीफ
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस बहादुर मां की तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि एक मां ही इस तरह से अपने बच्चे को बचा सकती है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि महिला को बच्चे का ध्यान रखना चाहिए था और उसे पहले ही उसे रेलिंग की तरफ जाने से रोकना था।












Click it and Unblock the Notifications