प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में क्या खाकर 40 दिनों तक जिंदा रहे बच्चे, चारों ने कैसे दी मौत को मात?

बच्चों के परिवार को उम्मीद थी कि जंगलों से परिचित ये चारों भाई-बहन किसी तरह से जिंदा रहेंगे और फिर से घर लौटेंगे। ये बच्चे युक्का आटा खाने से जिंदा बचे रहे, जो कि क्रैश हुए प्लेन पर था।

लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में एक मई को हुए विमान हादसे के बाद 4 बच्चे अमेजन के जंगलों में फंस गए थे। हादसे के 40 दिन बाद शुक्रवार को ये बच्चे घने जंगल में जिंदा पाए गए। एक लंबे खोजी अभियान के बाद सेना ने इन्हें रेस्क्यू किया।

अमेजन के घने जंगल में सांप, मच्छर और अन्य खतरनाक जानवरों के बीच एक लंबा वक्त बिताने के बाद एक सैन्य खोजी कुत्ते ने उन्हें जिंदा पाया। इस विमान हादसे में इन चार बच्चों के अलावा सभी की मौत हो गई थी।

colombia children plane crash

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन बच्चों को जिंदा बचाया गया है, उनके नाम लेस्ली जैकोम्बेयर मुकुटुय (13 साल), सोलेनी जैकबोम्बेयर मुकुटुय (9 साल), टीएन रानोक मुकुटुय (4 साल) और क्रिस्टिन रानोक मुकुटुय (1 साल) है। बच्चों ने बताया, कि वो पेड़-पौधों के बीच किसी तरह से रह रहे थे।

दुर्घटना में बच्चों की मां, मागदालेना मुकुटुय वालेंसिया, पायलट और एक स्वदेशी नेता की मृत्यु हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान दुर्घटना के दो सप्ताह बाद 16 मई को कोलम्बियाई वर्षावन के एक घने हिस्से में पाया गया था, और शवों को क्षेत्र से बरामद किया गया था। लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल पाया था।

अब जब ये बच्चे मिले हैं तो हर कोई जानना चाहता है कि ये इतने छोटे बच्चे 40 दिनों तक घने जंगल में कैसे जिंदा रहे? जानकारी के मुताबिक ये बच्चे युक्का आटा खाने से जिंदा बचे रहे, जो कि क्रैश हुए प्लेन पर था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों के अंकल ने कहा, 'कसावा का फरीना और जंगल के कुछ जाने-पहचाने फल 40 दिनों तक बच्चों के जीवित रहने की बड़ी वजह बने।' फरीना कसावा का आटा होता है जिसे अमेजन क्षेत्र में लोग खाते हैं।

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि अमेजन के घने जंगल में अपने जिंदा रहने के लिए इन बच्चों ने बीज, फलों, जड़ों और पौधों को भी खाया। इतना ही नहीं, खोज में निकले हेलिकॉप्टरों से गिराए गए पार्सलों से भी उनको खाने का सामान हासिल हुआ।

बच्चों की एक आंटी डमारिस मुकुटुय ने एक रेडियो स्टेशन को बताया कि पानी की कमी की वजह से हुए डिहाइड्रेशन और कीड़ों के काटने के बावजूद बच्चे ठीक हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेंटल हेल्थ सर्विस भी ऑफर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+