Video-चीन में दो मुंह वाला कोबरा, देखने के लिए लोगों की भीड़
बीजिंग। चीन के यूलिन के एक स्नेक फार्म में इन दिनों लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग आजकल एक अजब-गजब कोबरा को देखने आ रहे हैं। पिछले दिनों इस स्नेक फार्म में एक जहरीले कोबरा का जन्म हुआ है। इस कोबरा के दो मुंह हैं। इस कोबरा का वीडियो बनाकर लोग इन दिनों सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो आजकल काफी वायरल हो गया है।

दक्षिण चीन में स्थित यूलिन में इस कोबरा का जन्म करीब 10 दिन पहले हुआ है। इस सेंटर के मालिक की मानें तो उन्होंने इस दो मुंह वाले कोबरा को नान्निंग में मौजूद चिड़ियाघर के हवाले कर दिया है। चीन के मीडिया की ओर से आ रही खबर के मुताबिक यह सांप करीब 20 सेंटीमीटर लंबा है।
गहरे भूरे रंग वाला कोबरा पूरी तरह से स्वस्थ है। हालांकि यह बात लोगों को हैरान कर रही है कि इसने 10 दिनों से कुछ भी नहीं खाया है और फिर भी स्वस्थ है। इस कोबरा के सिर उल्टी दिशा में घूम सकते हैं।
जो रिकॉर्ड इतिहास में दर्ज है उसके मुताबिक दो मुंह वाले कोबरा के नाम पर 20 वर्ष तक जीने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि चीन में जहरीले सांपों को पालने और उनके मीट को खाने का चलन है। इस वजह से चीन में कई जगह पर आपको स्नेक फार्म मिलेंगे। सांपों की चमड़ी से बैग बनाने के अलावा दवाईयों के लिए भी उनका प्रयोग होता है।












Click it and Unblock the Notifications