सूडान में भड़की हिंसा, 25 की मौत, 183 लोग घायल
सूडान में भड़की हिंसा में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है, जबकि 183 लोग घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से अपील की गई है वह सूडान की यात्रा करने से बचें।

सूडान में पैरामिलिट्री ग्रुप और सूडान की आर्मी के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में 25 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में 183 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हिंसा की यह घटना सूडान की राजधानी खारतूम के पास हुई है।
सेंट्रल खारतूम अस्पताल फेडेल में दर्जनों घायलों को भर्ती कराया गया है। घायलों में सेना के जवान भी शामिल हैं। सूडान के डॉक्टरों की ट्रेड यूनियन का कहना है कि इस हिंसा में तीन आम नागरिकों की मौत हुई है, जिसमे से दो की हत्या एयरपोर्ट पर हुई है।
इस बीच युनाइटेड नेसंश के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस ने इस हिंसा की निंदा की है। उन्होंने रैपिड सपोर्ट फोर्सेज और सूडान सेना के बीच तत्काल शांति बहाली की अपील की है। उन्होंने बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने के लिए कहा है।
भारतीय दूतावास की ओर से भी अपील की गई है वह यहां की यात्रा करने से बचें। शनिवार को भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि जो भारतीय सूडान जाने की प्लानिंग कर रहे हैं वह उसे स्थगित कर दें। आगे की अपडेट के लिए शांति बनाएं रखें और इंतजार करें।












Click it and Unblock the Notifications