PM मोदी की चिंता का पुतिन पर दिखा असरः CIA चीफ बोले- एटमी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा रूस
CIA चीफ विलियम बर्न्स ने कहा- मुझे नहीं लगता कि रूस का आज के समय में परमाणु हमला करने की कोई योजना है। वे सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी देते हैं।

Image: File
अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी CIA के चीफ विलियम बर्न्स ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर पीएम मोदी के चिंता जताने का असर हुआ है। CIA चीफ ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चिंता जताई थी। इससे यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर प्रभाव पड़ा है। विलियम बर्न्स ने कहा कि, हमें नहीं लगता कि रूस अब इस जंग में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

रूस अब एटम हथियार का यूज नहीं करेगा!
CNN के साथ हुए एक इंटरव्यू में CIA चीफ विलियम बर्न्स ने कहा- मुझे नहीं लगता कि रूस का आज के समय में परमाणु हमला करने की कोई योजना है। वे सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी देते हैं। PM मोदी और जिनपिंग जंग को लेकर चिंता जताते हैं। इसका इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है। बता दें कि पुतिन की ओर से परमाणु हमले की धमकी देने के बाद पीएम मोदी ने उनसे बात की थी।

पुतिन ने कहा था, युद्ध लंबा खिंचेगा
CIA चीफ विलियम बर्न्स की टिप्पणी 3 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद आई कि यूक्रेन संघर्ष "थोड़ा समय लेने वाला है।" विलियम बर्न्स ने कहा- पुतिन का कहना है कि रूस एक रणनीति के तहत हमला कर रहा है। वो देश की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार उठाएंगे। यानी वो जवाबी कार्रवाई में ऐसा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने परमाणु युद्ध को लेकर भी चेतावनी दी। पुतिन ने कहा था कि वह पहले हमला करने की अमेरिकी नीति अपनाने पर विचार कर सकते हैं।

पहले एटमी हथियार का नहीं करेंगे इस्तेमालः पुतिन
पुतिन ने यह भी कहा था कि अमेरिका के न्यूक्लियर हथियार यूरोप में मौजूद हैं पर रूस ने हथियार किसी देश की सीमा में नहीं है। हमारा परमाणु हथियार तैनात करने का इरादा नहीं है। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि पुतिन पहले भी ये साफ कर चुके हैं कि वो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पुतिन ने अमेरिका का नाम लिए बिना उसे खुली धमकी दी थी। पुतिन ने कहा था, कि कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि रूस पीछे है। हमारे पास दुनिया के सबसे खतरनाक एटमी हथियार हैं, लेकिन हम इनका अपनी तरफ से पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे।

पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बात
बतादें कि पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बीते शुक्रवार को टेलीफोन पर बात की थी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर संवाद और कूटनीति के रास्ते पर जल्द से जल्द लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूक्रेन में चल रही जंग का एक मात्र हल यही है। इससे पहले पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और कहा था कि ये युद्ध का युग नहीं है। पुतिन ने इस बात को मानते हुए कहा था कि हम भारत की स्थिति से अवगत हैं और उसकी चिंता को समझते हैं।












Click it and Unblock the Notifications