ऑनलाइन स्विमिंग टेस्ट लेने की बात कर हंसी का पात्र बना ये विश्वविद्यालय, सोशल मीडिया पर खूब बन रहा मजाक
चीन के एक विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को ऑनलाइन तैराकी परीक्षा देने की बात कही, जिसके बाद पूरे देश में इसे लेकर खूब मजाक बनने लगा है। ऑनलाइन तैराकी परीक्षा की बात सुन कर इंटरनेट पर लोग चीनी विश्वविद्यालय के मजे ले रहे
बीजिंग, 28 मईः चीन के एक विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को ऑनलाइन तैराकी परीक्षा देने की बात कही, जिसके बाद पूरे देश में इसे लेकर खूब मजाक बनने लगा है। ऑनलाइन तैराकी परीक्षा की बात सुन कर इंटरनेट पर लोग चीनी विश्वविद्यालय के मजे ले रहे हैं।

ऑनलाइन तैराकी का नोटिस
चीन की राजधानी शंघाई में कोरोना के केस और कड़े लॉकडाउन को ध्यान में देखते हुए शंघाई की एक यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन स्विमिंग टेस्ट लेने का फैसला किया था। इसके बाद चीनी विश्वविद्यालय ने 15 मई को नोटिस जारी कर सभी अंडर ग्रैजुएट छात्रों को ऑनलाइन तैराकी परीक्षा देने को कहा। ऑनलाइन तैराकी परीक्षा का कंसेप्ट इंटरनेट यूजर को बेहद अजीब लगा। ऐसे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस बात का मजाक बनाने लगे। देखते ही देखते यह खबर हर जगह फैल गई।

चीन में छात्रों के लिए तैराकी जरूरी
चीनी विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर सभी अंडर ग्रैजुएट छात्रों से 50 मीटर की तैराकी की परीक्षा को ऑनलाइन देने को कहा था। बतादें कि चीन में अंडर ग्रैजुएट छात्रों को ग्रैजुएट होने की सर्टीफिकेट तभी दी जाती है जब वह तैराकी परीक्षा को पास कर लेता है। चीन में तैराकी को एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल के रुप में जाना जाता है। तैराकी करना जीवन जीने के लिए विशेष रूप से जरूरी माना जाता है। इससे शरीर भी स्वस्थ्य रहता है ऐसे में बिना तैराकी की परीक्षा पास किए किसी भी छात्र को स्नातक या ग्रैजुएशन की डिग्री नहीं मिलती।

ऑनलाइन परीक्षा से छात्रों का फायदा
मामले के वायरल हो जाने के बाद चीनी विश्वविद्यालय ने कहा कि वह नोटिस के जरिए यही कहना चाह रही थी कि इस ऑनलाइन परीक्षा से छात्रों को फायदा होता। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिस तरीके से पूरे चीन में कोरोना का लहर जारी है, ऐसे में यह परीक्षा बिना स्वीमिंग पूल में जाने का खतरा उठाए उन्हें जल्द से जल्द घर बैठे ही ग्रैजुएट बना देगी। इसके लिए उन्हें तैराकी की जरूरत नहीं होगी। विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन तैराकी परीक्षा को पूरा करने के लिए, छात्रों को परिसर नेटवर्क पर लॉग इन करना था और एक ऑनलाइन प्रश्नों का प्रश्नावली का उत्तर देना था।

सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मजाक
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं, विश्वविद्यालय के ऑनलाइन तैयारी वाले फैसले पर खूब हंसी उड़ाई गई। नेटिजन्स ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए है। टिकटॉक पर इसे लेकर तरह-तरह के वीडियोज बन रहे हैं। इस पर बोलते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या छात्रों को अपने बाथटब के अंदर ही परीक्षा देनी होगी। वहीं एक और यूजर ने सवाल पूछते हुए कहा क्या विश्वविद्यालय पानी से तैराकी को 'अलग' करना चाहता है। एक और यूजर ने यह सवाल पूछते हुए हंसी उड़ाई कि परीक्षण 'इंटरनेट पर सर्फिंग' का वास्तविक जीवन संस्करण था।

दो महीने से घरों में कैद हैं लोग
बता दें कि चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई में बीते एक अप्रैल से ही 25 मिलियन लोग एक कठोर लॉकडाउन नियमों के बीच कैद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कोविड केसों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पाबंदियों को लेकर कोई भी राहत नहीं दी गई है। इसके चलते गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और कड़े नियमों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन हटाया जाए और पाबंदियों में ढील दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications