गलवान घाटी में हुई झड़प में शामिल सैनिक को चीन ने सौंपी ओलंपिक मशाल
बीजिंग, 2 फरवरी: चीन ने 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ हुई झड़प में शामिल रहे एक सैनिको को बीजिंग ओलंपिक्स में मशालची बनाया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ये जानकारी दी है। अखबार ने बताया है कि चार फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग विंटर ओलंपिक में सैनिक क्यूई फैबाओ को भी मशाल सौंपी गई है। फैबाओ गलवान घाटी में हुए संघर्ष में घायल हुए थे। इस झड़प में भारत के 20 सैनिकों की जान गई थी।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, गलवान में लड़ने वाले पीएलए रेजिमेंट कमांडर क्यूई फैबा ने रिले के दौरान टार्च संभाला, जिनको गलवान घाटी में सिर में चोट लगी थी। अखबार ने बताया है कि 4 फरवरी से शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक में 1200 मशालधारकों ने मशाल के साथ दौड़ लगाई है। 4 फरवरी को इसे नेशनल स्टेडियम में लाया जाएगा और इसके साथ ही बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो जाएगी। चीन 4 फरवरी से 20 फरवरी तक बीजिंग मे होने वाले शीतकालीन ओलंपिक का मेजबान है।
भारत-चीन के बीच काफी समय से बना है तनाव
भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर करीब दो साल से विवाद चल रहा है। इसको लेकर लगातार तनाव बना हुआ है। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की जान गई थी। वहीं चीनी सेना के भी कुछ सैनिकों के घायल होने की बात सामने आई थी। इस झड़प के बाद तनाव को कम करने के लिए चीन और भारत के बीच 14 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन इससे कोई समाधान नहीं निकल सका है। हालांकि दोनों देश लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बातचीत के जरिए ही वो विवाद को हल करेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications