OMG! इस रेस्टोरेंट में स्कर्ट जितनी छोटी डिस्काउंट उतना बड़ा
बीजिंग। जब कोई अजीब-गरीब चीजें या नीयम कानून आप सुनते या देखतें है तो आपके दिमाग में सबसे पहले चाइना का ख्याल आता होगा। और जायज भी है क्योंकि अजीबो-गरीब चीजें अकसर चाइनीज ही होती हैं। ऐसा ही एक अनोखा ऑफर चीन के एक रेस्टोरेंट में सामने आया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए रेस्तरां ने फैसला किया है कि जो लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी उन्हें बिल में उतना ही डिस्काउंट दिया जायेगा। (रेस्त्रां जहां निर्वस्त्र वेटर परोसती हैं भोजन)

रेस्तरां के गेट पर कर्मचारी इंच टेप लेकर तैनात रहते हैं। और आने वाले महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितने इंच उपर है। अगर स्कर्ट घुटने से तीन इंच ऊपर है तो उस महिला को बिल में 20 फीसदी की छूट दी जाती है। घुटने से 13 इंच ऊंची स्कर्ट पर बिल में 90 फीसदी तक छूट मिलती है।
उल्लेखनीय है कि यह रेस्तरां स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। इस ऑफर के बाद यहां भीड़ उमड़ने लगी है। डेलीमेल के मुताबिक ये स्कीम पिछले हफ्ते से लागू है। रेस्तरां के मालिक ईसन यांग का कहना है कि मंदी के चलते उन्हें ये तरकीब आजमानी पड़ी है। रविवार को इस ऑफर के चलते 50 महिला ग्राहक रेस्तरां को मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications