चीनी पॉप स्टार ने 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, हो सकती है 10 साल की जेल
चीनी-कनाडाई पॉप स्टार क्रिस वू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं वकीलों ने रविवार को कहा कि अगर उन्हें कई बलात्कार के आरोपों में दोषी ठहराया जाता है तो वू चीन में अपनी सजा काटेंगे।
बीजिंग, 2 अगस्त। चीनी-कनाडाई पॉप स्टार क्रिस वू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं वकीलों ने रविवार को कहा कि अगर उन्हें कई बलात्कार के आरोपों में दोषी ठहराया जाता है तो वू चीन में अपनी सजा काटेंगे और फिर उनकी सजा काटने के बाद उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा। बीजिंग लैनपेंग लॉ फर्म के एक वकील ने रविवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया कि यदि उन पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है। चीन में अपनी सजा काटने का बाद उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा।

नौकरी का लालच देकर बनाता था संबंध
जैसे ही सोशल मीडिया पर वू की गिरफ्तारी को लेकर खबर फैली। चीन के लोगों ने उनकी इस हरकत के लिए उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक प्रसिद्ध पटकथा लेखिका लियू लियू ने पांच साल पहले एक महिला द्वारा वू पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद उनका बचाव करने को लेकर मांफी भी मांगी। वहीं बीजिंग के अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार वू पर ये कार्रवाई उनपर ऑनलाइन लगाए गए आरोपों पर केंद्रित है। आरोपों में कहा गया है कि 30 वर्षीय वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया।

20 से अधिक महिलाओं ने लगाया आरोप
दरअसल इस महीने की शुरुआत में एक महिला ने वू पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्रिस वू ने उनके शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाया। हालांकि वू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। इस महिला के बाद एक 19 वर्षीय छात्रा डू मीजू ने भी क्रिस वू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। डू मीजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि जब वह 17 साल की थीं तब उनकी मुलाकात वू से हुई थी। वू ने अपने घर रखी पार्टी में उसे बुलाया और फिर उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। इसके बाद वू ने दुष्कर्म किया। बता दें कि पॉप स्टार वू पर 20 से ज्यादा महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि वू ने उन्हें नौकरी और अन्य चीजों का लालच देकर दुष्कर्म किया।

हो सकती है 10 साल की जेल
यदि वू पर लगे सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है। वू को चीन में ही सजा काटनी होगी। उसके बाद उन्हें कनाडा निर्वासित कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications