पाकिस्तान में चीनी नागरिक की गोली मारकर की हत्या

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को एक चीनी नागरिक को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना कराची शहर के जामजामा क्षेत्र की है, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने पिछा करते हुए चीनी नागरिक की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से की गई है और इस घटना में हसन अब्बास नामक शख्स भी घायल हुआ है।

पाकिस्तान में चीनी नागरिक की गोली मारकर की हत्या

इस घटना के बाद पुलिस और रेंजर्स घटनास्थल पर पहुंचकर, सबूत इकट्ठा करने में जुटे हैं। इस घटना के बाद उस तरफ आने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के तहत आरोपियों को खोजने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी और इस घटना के बाद विदेशी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेषकर चीनी लोगों को खास सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

सिंध प्रांत के गृह मंत्री सोहेल अनवर सियाल और इंस्पेक्टर जनरल पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए, दक्षिण पुलिस प्रमुख डीआईजी आजाद खान और दक्षिण के एसएसपी से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+