सिक्किम में घुसपैठ, कैलाश यात्रा रोकी और अब बॉर्डर पर चीन ने उतारे टैंक
सिक्किम में बंकर नष्ट करने के बाद भारतीय सैनिकों के साथ धक्का-मुक्की की घटना उल्टे भारत पर आरोप लगाने के बाद चीन अब बॉर्डर पर ताकत का प्रदर्शन भी कर रहा है।
सिक्किम में बंकर नष्ट करने के बाद भारतीय सैनिकों के साथ धक्का-मुक्की की घटना उल्टे भारत पर आरोप लगाने के बाद चीन अब बॉर्डर पर ताकत का प्रदर्शन भी कर रहा है। ताजा खबर के मुताबिक, भारत की सीमा से सटे तिब्बत बॉर्डर पर चीन अब टैंक ले आया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यहां 35 टन वजनी लाइट वेट बैटल टैंक का ट्रायल कर रही है।

चीन के सैनिकों ने जून के पहले हफ्ते में सिक्किम में भारत के 2 बंकर नष्ट करने के साथ भारतीय सैनिकों के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। इतना ही नहीं, हाल ही में उसने भारत के एक पुराने बंकर पर बुलडोजर भी चला दिया था।
चीन का कहना है कि भारतीय सेना सिक्किम में घुसपैठ कर रही है। यही आरोप लगाते हुए उसने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी रोक लगा दी है। उसका साफ कहना है कि जब तक भारतीय सेना सिक्किम में पीछे नहीं हटती है, तब तक वह न तो कोई बातचीत करेगा और न ही मानसरोवर यात्रा शुरू होगी।
सिक्किम में सड़क भी बना रहा चीन
सिक्किम में चीन एक सड़क का भी निर्माण कर रहा है। इस पर भारतीय सेना ने कड़ाा ऐतराज जताया है। भारत की आपत्ति पर चीन ने सफाई देते हुए कहा है कि 1890 की साइनो-ब्रिटिश ट्रीटी के तहत यह एरिया उसके इलाके में आता है और इसके कोई शक की गुंजाइश नहीं है।
आज ही लॉन्च किया मिसाइल डेस्ट्रॉयर
सिक्किम में भारतीय सैनिकों के साथ टकराव और भारत-अमेरिका संबंधों में गर्मजोशी से चिढ़े चीन ने बुधवार को शंघाई में अपना 'महाविध्वंसक' हथियार लॉन्च किया। इस नए गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर का निर्माण चीन ने पूरी तरह देश में ही किया है। इस बेहद खतरनाक युद्धपोत का वजन 10,000 टन है।
इसका निर्माण चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन ने किया है, जो कि चीन की सबसे बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनी है। इस मिसाइल डेस्ट्रॉयर में नई तरह की हवाई सुरक्षा तकनीक के अलावा मिसाइल, जहाज और पनडुब्बी-रोधी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, अपने लक्ष्य पर निशाना बनाने के लिए इसमें अति-विकसित तकनीक इस्तेमाल की गई है।












Click it and Unblock the Notifications