संसद में रक्षा मंत्री के बयान के बाद क्या बोला चीन का सरकारी अखबार
बीजिंग। मंगलवार को संसद में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी टकराव की जानकारी दी है। राजनाथ सिंह ने संसद को बताया कि 15 जून को गलवान घाटी में ऐसा क्या हुआ था कि टकराव हिंसक हो गया। इसके साथ ही उन्होंने संसद को बताया है कि पिछले चार माह में चीन के साथ जारी टकराव में क्या-क्या हुआ है। अब इस पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। एडीटर हू शिजिन की तरफ से लिए गए आर्टिकल में ग्लोबल टाइम्स ने कहा है चीन युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार है।

Recommended Video
PLA की मजबूत कार्रवाई से डरा भारत!
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि मंगलवार को भारत के रक्षा मंत्री ने सदन को बढ़ा-चढ़ाकर बताया कि कैसे भारतीय जवान बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया है कि चीन-भारत संबंधों के अलावा बॉर्डर पर संकट को सुलझाने के लिए शांति कितनी जरूरी है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत की सेना ने आजकल बॉर्डर के इलाकों में काफी आराम तलब मुद्रा में दिखाई दे रही है। यह पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की तरफ की मजबूत स्थिति और उनके जवानों के दबाव का नतीजा है। शिजिन के मुताबिक पीएलए ने भारत-चीन सीमा पर तैनाती बढ़ा दी है। वह कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसकी वजह से भारतीय जवान पीछे हो गए हैं।
सैन्य टकराव एक जुआ, हार जाएगा भारत
शिजिन ने तो यह दावा तक कर दिया है कि पीएलए को संघर्ष वाले इलाकों में बढ़त मिली हुई है। उन्होंने इसके साथ ही इंडियन आर्मी को चुनौती दी है और कहा है कि भारतीय सेना अब यह मानने लगी है कि चीन के साथ सैन्य टकराव एक जुआ है, जिसे वह कभी नहीं जीत सकती है। शिजिन एक तरफ से चीन की मिलिट्री की तारीफ करते हैं तो वहीं यह लिखना भी नहीं भूलते हैं कि चीन को टकराव के एक शांतिपूर्ण हल की तरफ बढ़ना चाहिए। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि चीन की सेनाओं को हर समय तैयार रहना चाहिए। जब तक भारत पर एक मजबूत सैन्य दबाव नहीं बनाया जाएगा वह बॉर्डर से जुड़े इश्यूज पर ठीक से बर्ताव नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications