ऑनलाइन चैलेंज में मिली हार, चीनी शख्स को सजा के तौर लाइव आकर पीनी पड़ी 7 बोतल शराब, मिली मौत
Chinese Influencer Viral News: चीनी इन्फ्लुएंसर की लाइव स्ट्रीम के दौरान 7 बोतल शराब पीने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाइव के 12 घंटे बाद वांग मृत अवस्था में मिला।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड और चैलेंज गेम्स चलते हैं। लोग एक दूसरे को टॉस्क देते हैं और हारने पर शर्त पूरी करनी पड़ी है, लेकिन कभी-कभी इसी ऑनलाइन गेम में बात इतनी बढ़ जाती है कि लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसा ही कुछ चीनी इन्फ्लुएंसर के साथ हुआ, जिसने ऑनलाइन गेम में मिली हार के बाद उसे लाइव आकर 7 बोतल बाईजीउ (शराब) पीनी पड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
दरअसल, टिक टॉक के चीनी वर्जन डॉयिन पर 34 साल के शख्स ने मशहूर होने के लिए ऐसा ड्रिंकिंग स्टंट किया कि उसकी जान चली गई। शख्स ने लाइव आकर 7 बोतल शराब पी ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
शराब पीने में माहिर था शख्स!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स का अकाउंट 'ब्रदर थ्री थाउजेंड' के नाम से था, और उसकी पहचान वांग के तौर पर हुई। हालांकि बताया जा रहा है कि लाइवस्ट्रीम के दौरान चीनी शख्स शराब पीने में माहिर था, लेकिन शराब की ज्यादा मात्रा ने उसकी जान ले ली।
बता दें कि बाईजीउ एक चीनी स्पिरिट है, जिसमें 60 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है और यह इसे "पीके" चैलेंज के दौरान पी थी। दरअसल, पीके आमने-सामने का एक चैलेंज होता है, जिसमें इन्फ्लुएंसर दर्शकों से रिवार्ड और गिफ्ट जीतने के लिए एक-दूसरे के साथ बैट लगाते हैं। साथ ही हारने वाले के लिए कुछ ना कुछ पनिशमेंट होती है। ऐसे में जाहिर तौर पर इस चैलेंज में उसे बाईजीउ पीनी थी।
दोस्त ने बताया क्या हुआ?
एक चीनी मीडिया आउटलेट से बात करते हुए वांग के दोस्त झाओ ने बताया, "मुझे नहीं पता कि मेरे ट्यून करने से पहले उसने कितना बोतल पी लिया थी, लेकिन वीडियो के बाद के हिस्से में मैंने उसे चौथी बोतल शुरू करने से पहले तीन बोतलें खत्म करते देखा था।"
12 घंटे बाद मिला मृत
उन्होंने आगे कहा, "पीके गेम्स रात करीब 1 बजे खत्म हुए और दोपहर 1 बजे तक जब उनके परिवार ने उन्हें देखा तो वह मर चुके थे।" वांग को अपने लास्ट चैलेंज में हिस्सा लेते हुए दिखाने वाला एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, लेकिन अब उसे हटा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications