ऑस्ट्रेलिया पर आग बबूला हुआ ड्रैगन, बैलिस्टिक मिसाइल से उड़ाने की दी धमकी
ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि 'ऑस्ट्रेलिया को सजा देने के लिए जो प्लान बनाया जाए, उसमें बैलिस्टिक मिसाइल को भी शामिल करना चाहिए
बीजिंग/कैनबरा, मई 11: कोरोना वायरस पर आये नये रिपोर्ट से बुरी तरह घिरने के बाद अब चीन विश्व का ध्यान भटकाने के लिए अलग अलग देशों को लगातार धमका रहे है। पहले चीन ने बांग्लादेश को खुली चेतावनी दी है तो अब चीन ने ऑस्ट्रेलिया को बैलिस्टिक मिसाइल की धमकी दी है। चीन की भोंपू मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ऑस्ट्रेलिया को बैलिस्टिक मिसाइल की धौंस दिखाई है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी संपादकीय में लिखा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया ने ताइवान के मुद्दे पर दखलअंदाजी करने की कोशिश की, तो ऑस्ट्रेलिया को चीन के बैलिस्टिक मिसाइल के लिए तैयार रहना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया को धमकी
ताइवान को लगातार मिल रहे इंटरनेशनल समर्थन से चीन बौखलाया हुआ है और ग्लोबल टाइम्स ने अपनी बौखलाहट संपादकीय में दिखाने की कोशिश की है। शनिवार को ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिन ने अपने संपादकीय में लिखा है कि 'चीन को ऑस्ट्रेलिया का मुंह बंद करने के लिए एक निश्चित प्लान बनाने की जरूरत है।' ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि 'चीन को ऑस्ट्रेलिया को अपनी लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल से जवाब देना चाहिए, अगर ऑस्ट्रेलिया ताइवान को लेकर अपनी मिलिल्ट्री ऑप्शन पर विचार करने की कोशिश करता है तो'। ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने लिखा है कि 'मैं चीन को सलाह देना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया को सजा देने के लिए चीन को एक प्लान बनाना चाहिए, अगर ऑस्ट्रेलिया ताइवान स्ट्रेट में दखल देने की कोशिश करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।'

बैलिस्टिक मिसाइल की धमकी
ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि 'ऑस्ट्रेलिया को सजा देने के लिए जो प्लान बनाया जाए, उसमें बैलिस्टिक मिसाइल को भी शामिल करना चाहिए।' संपादक हू ने लिखा है कि 'अगर ऑस्ट्रेलिया ताइवान को मदद करने के लिए अपनी मिलिट्री को चीन की सेना पीएलए के खिलाफ भेजने की कोशिश भी करता है तो चीन को ऑस्ट्रेलिया के मिलिट्री ठिकानों, सैनिकों के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर देना चाहिए'। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि 'चीन के पास काफी मजबूत उत्पान क्षमता है, जिसमें नये सिरे से लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता शामिल है और अगर काफी तनाव वाली स्थिति पैदा होती है तो फिर चीन को ऑस्ट्रेलिया के मिलिट्री ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर देना चाहिए।' दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को लेकर चीन बौखलाया हुआ है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और जापान अचानक चीन को लेकर काफी ज्यादा आक्रामक हो चुके हैं। कुछ महीने पहले तक ऑस्ट्रेलिया और जापान डायरेक्ट चीन का नाम नहीं ले रहे थे लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया और जापान सीधे चीन के खिलाफ बोल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भी खोला मोर्चा
चीन इसलिए भी बौखलाया हुआ है क्योंकि कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री माइक पजेलो ने बिना चीन का नाम लिए कहा था कि 'युद्ध का नगाड़ा बज रहा है'। इसके साथ ही अमेरिकी न्यूज चैनल सीएननए ने पिछले हफ्ते अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि चीन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया घातक हथियार, मिसाइल. युद्धपोत, वारक्राफ्ट बनाने के काम पर जुट गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑस्ट्रेलिया मानकर चल है कि आने वाले कुछ सालों में चीन के साथ उसका युद्ध होने वाला है, लिहाजा चीन ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री पीटर डटन ने कहा था कि 'ताइवान को लेकर ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच युद्ध की संभावना बन रही है।' वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 15 दिनों में चीन के कई बड़े प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया है, जिसके बाद चीन ने भी ऑस्ट्रेलिया पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चीन को उस वक्त सबसे बड़ा झटका दिया था जब उसने बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव यानि बीआरआई प्रोजेक्ट को कैंसिल कर चीन को चौंका दिया था और उसके बाद से ही चीन लगातार ऑस्ट्रेलिया को लेकर आग उगल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications