मोटापे का मजाक बना रहा था, गर्लफ्रेंड ने कैंची घोंपकर मार डाला

नई दिल्ली। किसी के मोटापे का मजाक बनाना जानलेवा साबित हो सकता है, कम से चीन से आ रही खबर यही दर्शाती है। चीन में दिन दहाड़े एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की कैंची घोपकर हत्या कर दी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से डेट कर रहे थे। दरअसल, लड़की के आइसक्रीम खाने की इच्छा पर लड़का उसके मोटापे का मजाक बनाने लगा, इसको लेकर दोनों में तीखी बहस होने लगी।

Chinese girl stabbed her boyfriend to death

बीच सड़क पर लड़की को ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया और पास के एक दुकान से कैंची लेकर लड़के की हत्या कर दी। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हेनान शहर में दोनों बाजार में घूम रहे थे। तभी लड़की को आइसक्रीम खाने की इच्‍छा हुई, लेकिन लड़के ने उसके मोटापे का मजाक बनाना शुरू कर दिया। लड़की ने इसका प्रतिरोध किया और दोनों में बहस होने लगी।

फिर गुस्से में लड़की एक दुकान में गई, कैंची लेकर आई और लड़के को कैंची घोंप दिया। लड़की काफी गुस्से में थी और उसने लड़के पर कई बार वार किया। चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत की मेडिकल हेल्प बुलाई गई लेकिन फिर भी लड़के की जान नहीं बच सकी। इस बीच लड़की ने मौका देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

भागने की कोशिश कर रही लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़की को लड़के द्वारा बार-बार उसके मोटापे का मजाक बनाना अच्छा नहीं लगा। हालांकि, ये बॉडी शेमिंग हैं और ऐसी हरकतों से बचना चाहिए लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप मजाक बुरा लगने पर किसी की हत्या कर दें। फिलहाल लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+