तनाव के बीच आज अमेरिका पहुंचेंगे चीनी विदेश मंत्री, जो बाइडेन भी कर सकते हैं वांग यी से मुलाकात

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज अमेरिका पहुंच रहे हैं। 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस दौरे में वांग ली अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

वांग यी आज राजधानी वाशिंगटन पहुंचेंगे, जहां वह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत चीन के साथ संवाद बनाए रखने की बाइडन प्रशासन की कोशिशों का एक हिस्सा है।

Jo biden to meet wang yi

विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेता अमेरिका-चीन संबंधों का जिम्मेदाराना ढंग से प्रबंधन करने और संवाद के खुले चैनल बनाए रखने के प्रयासों के तहत कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इस बीच रिपोर्ट मिल रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी चीनी विदेश मंत्री संग मुलाकात कर सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा की योजना से परिचित दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाडेन और वांग यी के बीच शुक्रवार को बताचीत हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री वांग यी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मिलने वाले हैं। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से चीनी विदेश मंत्री व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह यात्रा सैन फ्रांसिस्को में अगले महीने प्रस्तावित एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के बीच संभावित द्विपक्षीय बैठक से पहले हो रही है।

बैठक में द्विपक्षीय रिश्तों में आई तल्खी को कम करने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है। शी जिनपिंग और जो बाइडेन की आखिरी मुलाकात पिछले नवंबर में बाली में एक शिखर सम्मेलन में हुई थी।

दुनिया के दो सबसे अधिक ताकतवर देश अमेरिका और चीन में 2018 से तनाव लगातार तनाव बढ़ा हुआ है। इसकी शुरुआत व्यापार विवाद से हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे देशों के उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। इसके बाद ताइवान को लेकर भी दोनों देश कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

हाल ही में अमेरिका में चीनी गुब्बारा मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया था। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने चीन के कंप्यूटर चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब फिलिपींस को लेकर एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है।

चीनी विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ा बयान दिया था। जिनपिंग ने विश्व शांति और विकास पर अमेरिका-चीन संबंधों के प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि बीजिंग, वाशिंगटन के साथ काम करने, मतभेदों को दूर करने और एक-दूसरे की प्रगति में योगदान देने के लिए तैयार है।

जिनपिंग ने कहा कि दुनिया के दो प्रमुख देशों के रूप में चीन और अमेरिका बातचीत का सही रास्ता खोज सकते हैं। यह विश्व शांति, विकास और मानव जाति के भविष्य पर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+