पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार, मारने के लिए जमा हुई थी सैकड़ों की भीड़
पाकिस्तान में पिछले साल 8 साल के एक हिन्दू बच्चे को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले श्रीलंका के एक मैनेजर को सैकड़ों की इस्लामिक भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला था।

Chinese national arrested in Pakistan: इस्लामिक देश पाकिस्तान, जो ईशनिंदा के आरोपियों की मॉब लिंचिंग के लिए कुख्यात है, वहां एक चीनी इंजीनियर की जान जाते-जाते बची है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहिस्तान जिले में दसू जलविद्युत परियोजना में काम करने वाला एक चीनी इंजीनियर पाकिस्तान के सख्त ईशनिंदा कानूनों का ताजा शिकार बना है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चीनी इंजीनियर को रविवार शाम को कथित तौर पर "अल्लाह का अपमान करने" के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना उस समय हुई जब जल विद्युत परियोजना स्थल पर काम कर रहे चाइना गेझोउबा ग्रुप कंपनी के एक इंजीनियर की स्थानीय मजदूरों के साथ तीखी बहस हो गई। उपवास के इस्लामिक महीने रमजान के दौरान काम की धीमी गति को लेकर ये झगड़ा शुरू हुआ था।
चीनी इंजीनियर पर ईशनिंदा का आरोप
चीनी अखबार साउथ चायना पोस्ट ने कहा है, कि पाकिस्तानी मजदूर काफी धीमी गति से काम कर रहे थे, जिसको लेकर चीनी इंजीनियर ने उन्हें काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा था, जिसको लेकर पाकिस्तानी मजदूर भड़क गये।
वहीं, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है, कि बहस के दौरान चीनी इंजीनियर ने कथित तौर पर "अल्लाह" का अपमान किया। इस बात से खफा कुछ पाकिस्तानी मजदूर, रविवार को इंजीनियर के कार्यालय के सामने उस पर हमला करने के इरादे से जमा हो गए।
स्थानीय नागरिक-पुलिस संपर्क समिति के एक सदस्य ने 'दिस वीक इन एशिया' को बताया, कि उत्तरी पाकिस्तान में पुलिस ने दसू जलविद्युत परियोजना के एक कार्यस्थल शिविर से एक चीनी इंजीनियर को हिरासत में लिया है।
सदस्य के अनुसार, पुलिस ने "गंभीर स्थिति को टालने के लिए" चीनी इंजीनियर को गिरफ्तारी किया है। सूत्र के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ग्रामीण कोहिस्तान क्षेत्र में एक पुलिस स्टेशन है, जहां कथित तौर पर चीनी नागरिक को रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि अगर पाकस्तानी पुलिस ऐन वक्त पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो चीनी इंजीनियर की मॉब लिचिंग होन तय थी।

पुलिस को चलानी पड़ी गोली- सूत्र
वहीं, चीनी इंजीनियर की गिरफ्तारी की बात फैलते ही सैकड़ों की संख्या में मजदूर जमा हो ये। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने दसू बांध परियोजना में काम कर रहे चीनी नागरिक के खिलाफ चीन-पाकिस्तान सीमा के पास काराकोरम राजमार्ग (केकेएच) को जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने चीन की सीमा के पास प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद बांध पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों ने काफी मुश्किल से भीड़ को रोका।
वहीं, सूत्रों ने कहा, कि पाकिस्तानी सेना ने भीड़ को शांत करने के लिए हवा में चेतावनी देने वाली गोलियां भी चलाईं। लगभग चार घंटे के बाद जब अधिकारियों ने सामुदायिक नेताओं को आश्वासन दिया, कि चीनी इंजीनियर को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, उसके बाद ही प्रदर्शनकारी वहां से वापस गये।
आपको बता दें, कि पाकिस्तान में पिछले साल श्रीलंका के एक मैनेजर को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। वहीं, दर्जनों हिन्दुओं को भी ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तान में ईशनिंदा को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और जमीन विवाद से लेकर, हर छोटे मोटे झगड़े में किसी के भी खिलाफ ईशनिंदा का आरोप लगा दिया जाता है।
पाकिस्तान में ईशनिंदा साबित होने पर फांसी का प्रावधान है।
2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईशनिंदा कानून को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन मौलवियों के भारी विरोध के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया था।
Recommended Video

पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश निंदा कर चुके हैं, लेकिन पाकिस्तानी नेताओं के लिए ईशनिंदा कानून को खत्म करना टेढ़ी खीर जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications