Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी आतंकियों से बुरी तरह डरा चीन, इस्लामाबाद में अपने दूतावास का काउंसलर सेक्शन किया बंद

सूत्रों के मुताबिक चीनी दूतावास को TTP और बलूच आतंकियों से धमकियां मिल रही थीं। इसलिए, बीजिंग के साथ परामर्श के बाद, चीनी दूतावास ने किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए अपनी कांसुलर सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया है।

Chinese Embassy in Pakistan

चीन ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अपने दूतावास के काउंसलर सेक्शन को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। चीन ने ऐसा करने के पीछे 'तकनीकी वजह' बताया है। आपको बता दें कि चीन के इस कदम से पाकिस्तानी नागरिकों को चीनी वीजा लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जियो न्यूज ने बताया कि इससे पहले शी जिनपिंग की अगुवाई वाली चीनी सरकार ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में खराब होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी थी।

चीनी ने बताया तकनीकी कारण

इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर इसका एलान किया है। हालांकि उसने इसके पीछे ना तो कोई खास वजह बताई है और न ही ये बताया है कि दूतावास का काउंसलर सेक्शन दोबारा कब खोला जाएगा। चीनी दूतावास की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि 'तकनीकी मुद्दों के कारण, इस्लामाबाद में चीनी दूतावास का काउंसलर सेक्शन 13 फरवरी, 2023 से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा।'

चीनी दूतावास को मिल रही थी धमकियां!

इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के एक सूत्र ने News18 को बताया कि चीनी दूतावास को तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और बलूच आतंकियों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसलिए, बीजिंग के साथ परामर्श के बाद, चीनी दूतावास ने किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए अपनी कांसुलर सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही सूत्र ने ये मीडिया चैनल को ये भी बताया है कि चीन, पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से खुश नहीं है क्योंकि चीनी नागरिकों और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं पर हमले बढ़ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक चीनी सरकार ने कथित तौर पर पाकिस्तानी सरकार से कहा है कि अगर इस्लामाबाद उनके नागरिकों, परियोजनाओं और हितों की रक्षा नहीं कर सकता है, तो उन्हें सही रास्ता पता है। आपको बता दें कि हाल ही में, पाकिस्तानी सरकार ने अपने सभी नागरिकों और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराया था।

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने दिया था आश्वासन

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने 12 फरवरी को ग्वादर में देश में आतंकवाद और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा पर एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया था। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि पाकिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चीनी नागिरकों पर हमले बढ़े

आपको बता दें कि बीते साल के आखिरी हफ्ते से ही पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तानी तालिबान समूह ने सरकार के साथ एक नाजुक समझौता तोड़ दिया है। इसके बाद से ही महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हमले बढ़ गए हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पहल को खतरे में डालना है। कहा जा रहा है कि इन सबसे चीन की सरकार घबराई हुई है जिसके कारण उसे ये कदम उठावे पड़ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+