एक्स हस्बैंड की 460 करोड़ की संपत्ति के लिए छोड़ा अपना ही ‘बच्चा’, नौकरानी के हवाले कर हुए फरार!

चीन में एक दंपति को जब पता चला कि उन्हें पत्नी के पूर्व पार्टनर से 400 मिलियन युआन (लगभग 55 मिलियन डॉलर) विरासत में मिलने वाले हैं, तो उन्होंने अपनी 5 महीने की बच्ची को एक आया के पास छोड़ दिया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, इस दंपति ने अपनी 5 महीने की बेटी को रखने के लिए आया को 15 हजार डॉलर का लालच भी दिया। इस घटना के की चीनी सोशल मीडिया पर खूब काफी चर्चा हो रही है।

chinese couple leave baby

(Representative pic)

आया के मुताबिक दंपति ने उन्हें बताया था कि उन्हें पत्नी के पूर्व साथी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी, का बहुत सारा पैसा मिलने वाला है। हालांकि, वे आया को पैसे दिए बिना गायब हो गए और अब एक महीने से अधिक समय उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

आया ने बताया कि दोनों ने मुझे 7,000 युआन का मासिक वेतन देने का वादा किया गया था। कई महीने से उसे पैसे नहीं दिए, उलटा 50 हजार युआन उधार लेकर चले गए। आया ने कहा, "मैंने उन्हें अपनी सारी बचत दे दी। मुझे पिछले साल नवंबर से अपना वेतन नहीं मिला है। उन पर मेरा और मेरा भाई से उधार लिया पैसा बकाया है। अब मैं बिना किसी आय के उनके बच्चे को पाल रही हूं।"

आया ने कहा कि उस जोड़े ने उन्हें बताया कि वे महिला के पूर्व पति की 10 साल पहले छोड़ी गई संपत्ति हासिल करने जा रहे हैं। आया ने कहा कि उन दोनों ने उसे वीचैट के माध्यम से वित्तीय लेनदेन के सबूत भी दिखाए।

इसके साथ ही उन्होंने आया को सोने और लग्जरी घड़ियों की तस्वीरें भी दिखाई और दावा किया ये सारे उन्हें मिलने वाले हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक आलीशान होटल की भी तस्वीर दिखाई जिसके बारे में भी उन्होंने दावा किया कि ये जल्द ही उनका होने वाला है।

झांसे में आकर आया ने दंपति को अपनी जीवन की सारी जमा पूंजी उधार दे दिया। दंपति के जाने के कुछ समय के बाद जब आया ने ऑनलाइन फोन नंबर ढूंढकर होटल में फोन किया, तो कर्मचारियों ने उसके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

अब सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दंपति ने जो बच्चा आया के हवाले किया है वो शायद उन दोनों का नहीं है। कहा जा रहा है कि आया को मूर्ख बनाने के लिए उन्होंने उस बच्चे का इस्तेमाल किया होगा और वो उसके असली मां-बाप नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+