अचानक भारी संख्या में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी छोड़ने लगे लोग, शी जिनपिंग को CPC टूटने का सताने लगा डर
इस साल 1 जुलाई के बाद से अब तक दुनिया भर के लाखों लोग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रेजिमेंट, टीम और अन्य संगठनों से नाता तोड़ चुके हैं। दुनिया भर में लोगों की प्रतिक्रिया ने सीसीपी अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया है।
इसके बाद से शी जिनपिंग को कम्युनिस्ट पार्टी के टूटने का डर सताने लगा है। ग्रीक सिटी टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के संभावित पतन के बारे में चिंता व्यक्त की है।

हाल ही में SCO शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने कहा था कि वह किसी भी कारण से किसी भी देश की आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के विरोध में हैं। एससीओ शिखर सम्मेलन में जिनपिंग ने सदस्य देशों ने कहा कि उन्हें नए शीत युद्ध के माहौल को तैयार करने वाली बाहरी ताकतों से सावधान रहना चाहिए।
इससे पहले साल 2022 में शी जिनपिंग ने एक यंग कैडर ट्रेनिंग सेक्शन में भाषण दिया था। उस भाषण में उन्होंने CCP के पतन के बारे में बढ़ती चिंता को जाहिर की थी। इस भाषण का अंश हाल ही में CCP के जर्नल सीकिंग ट्रुथ में प्रकाशित किया गया था।
चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी साल 1921 में बनी थी। दिसंबर में कम्युनिस्ट पार्टी के पास 98 मिलियन से ज्यादा एक्टिव मेंबर थे। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से आबादी का करीब 7 फीसदी हिस्सा जुड़ा हुआ है। ये आम से लेकर खास हर तबके के लोग हैं।
क्यों छोड़ रहे लोग पार्टी?
चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी बेहद सख्ती से दो सालों तक चलायी जाती रही। इस दौरान लोग घरों में कैद रहे। इसका अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। लोगों की नौकरियां खत्म होने लगीं। चीनी नेतृत्व के कड़े और अजीबोगरीब फैसले से लोगों का पार्टी से मन टूटने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक सीसीपी अधिकारियों द्वारा उठाए गए नीतिगत मामले दिन-ब-दिन अलोकप्रिय होते जा रहे हैं और चीन और अन्य देशों में आलोचना का सामना कर रहे हैं।
ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लाखों लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, जिससे सीसीपी नेतृत्व प्रभावित हुआ है और चीनी लोगों के बीच सीसीपी के प्रभाव में कमी का संकेत मिलता है। सीसीपी द्वारा चीनी कुलीन वर्गों पर कार्रवाई, लोगों की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता, इंटरनेट आलोचना को प्रतिबंधित करने और तानाशाही सत्ता से लोग परेशान हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications