चीनी एयरलाइन ने लंदन में भारतीय और पाकिस्तानियों से बचने को कहा
लंदन। चीन की एयरलाइंस एयर चाइना में सफर कर रहे एक जर्नलिस्ट से दुनिया का ध्यान इस एयरलाइन कंपनी की रंगभेद से भरी एक चेतावनी की ओर से दिलाया है। इस वॉर्निंग में एयर चाइना ने अपने यात्रियों से कहा है कि वे लंदन में घूमते समय उन इलाकों में जाने से बचें जहां भारतीय, पाकिस्तानी और अश्वेत लोग रहते हैं।

फ्लाइट मैगजीन में चेतावनी
हेज फान नामक जर्नलिस्टस ने एक फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में लिखा है, 'लंदन के मेयर सादिक खान के लिए चेतावनी।' एयर चाइना ने फ्लाइट में यात्रियों को दी जाने वाली मैगजीन में यह चेतावनी यात्रियों के लिए जारी की है।
इस चेतावनी में कहा गया है, 'लंदन आमतौर पर यात्रा के लिए एक सुरक्षित जगह है। लेकिन जब आप उन इलाकों में जाएं जहां भारतीय, पाकिस्तानी और अश्वेत लोग रहते हैं तब थोड़ी सावधानी बरतें।'
सादिक खान का कैंपेेन खतरे में
फान ने कहा है कि यह चेतावनी लंदन के मेयर सादिक खान के उस कैंपेन के खिलाफ है जिसे उन्होंने जुलाई में लांच किया था। इस कैंपेन का नाम था, 'लंदनइजओपेन' और इसे लेकर उन्होंने तमाम तरह के ब्लॉग्स भी लिखे थे।
इन ब्लॉग्स में उन्होंने लंदन की उन जगहों के बारे में बताया है जहां पर लोग खाना खा सकते हैं। सादिक ने लोगों से साउथ लंदन जाने के लिए कहा है जहां जाकर लोग अपनी फेवरिट ड्रिंक्स का मजा उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications