नदी से निकली 600 साल पुरानी प्रतिमा, कमल आसन पर बैठे दिखे भगवान, हैरानी की बात किसी और देश में हुआ ये करिश्मा
नदी से निकली 600 साल पुरानी प्रतिमा, कमल आसन पर बैठे दिखे भगवान, हैरानी की बात किसी और देश में हुआ ये करिश्मा
नई दिल्ली, 25 अगस्त: चीन में इन दिनों सूखे का प्रकोप है। रिपोर्ट के मुताबिक 50 से अधिक नदियां चीन में सूख गई हैं। इन सब के बीच चीन एक नदी सूख गई है, जिसके अंदर से 600 साल से पुरानी तीन मूर्तियां बाहर निकली हैं। सरकारी मीडिया सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यांग्त्ज़ी नदी के गिरते जल स्तर से चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग में एक जलमग्न द्वीप और उस पर बौद्ध मूर्तियों की तिकड़ी का पता चला है, जो 600 साल पुरानी मानी जा रही हैं।

भगवान बुद्ध की हैं ये 3 मूर्तियां
नदी से निकली ये 600 साल पुरानी भगवान बुद्ध मूर्तियां हैं। असल में यांग्त्ज़ी नदी सूखे के प्रभाव के कारण सुख गई हैं। नदी के सुख जाने की वजह से चीन के दक्षिण-पश्चिम में बसे शहर चोंगक्विंग का एक आइलैंड, जो पहले नदी के पानी में डूबा हुआ था, अब वह दिखाई देने लगा है। इसी वजह से भगवान बुद्ध की तीन मूर्तियां भी सामने दिखाई देने लगी हैं। ये तीनों मूर्तियां आइलैंड के सबसे ऊपरी चट्टानों पर मौजूद थीं।

कमल आसन पर बैठे दिखे भगवान बुद्ध
इस आइलैंड का नाम फोयेलियांग है। तीनों मूर्तियां इसी फोयेलियांग नामक द्वीप चट्टान के सबसे उंची भाग पर पाई गई हैं। मूर्तियों के बारे में बताया जा रहा है कि इसे मिंग और किंग साम्राज्य के दौरान बनवाया गया था। इनमें से एक मूर्ति में भगवान बुद्ध को कमल के आसान पर बैठे हुए दिखाया गया है।

मूर्तियों के मिलने से खुश हैं पुरातत्वविदों
स्पेन में, पुरातत्वविदों को "स्पेनिश स्टोनहेंज" नामक एक प्रागैतिहासिक इस मूर्तियों के मिलने से खुश हैं। उन्होंने कहा है कि इस मूर्ति के मिलने से इतिहास के बारे में और जानने को मिलेगा। यांग्त्ज़ी नदी के हवाई दृश्य में भी इन मूर्तियों को साफ-साफ देखा जा सकता है। इन मूर्तियों के तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

चीन की नदियों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है
चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सूखे और लू के कारण यांग्त्ज़ी का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। जुलाई महीने से अब तक यांग्जी बेसिन में 45 फीसदी से भी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। चीन में आर्टिफिशियल बारिश कराने की भी बात कही जा रही है। राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने 19 अगस्त को कहा कि चोंगकिंग में 34 काउंटी में 66 नदियां सूख गई हैं।

चीन में 70 दिनों से चल रही है हीट वेव
चीन में पिछले 70 दिनों से हीट वेव तल रहा है। इसलिए चीन में आर्टिफिशियल बारिश कराने के बारे में भी सरकार विचार कर रही है। चीन में पिछले 2 हफ्तों से 40 डिग्री तापमान है। चीन में इसको लेकर लगातार रेड अलर्ट जारी किया गया है। चीन के मौसम विज्ञानी बॉब हेंसन ने कहा, ''मैंने साल 2022 की गर्मियों जैसी गर्मी आज के पहले कभी नहीं देखी है। 2021 के मुकाबले चीन में इस बार 80 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश की वजह से जंगल में आग लगने की घटनाएं भी अधिक हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications