चीन के वुहान में अब सामने आया कोरोना वायरस Cluster, लॉकडाउन हटते ही महामारी फैलने का खतरा

बीजिंग। चीन का वुहान जो कोरोना वायरस महामारी का केंद्र है, वहां पर सोमवार को फिर से नए केस सामने आए हैं। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से कहा गया है कि लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद इंफेक्‍शन के पहला क्‍लस्‍टर यानी समूह का पता चला है। एक माह पहले ही वुहान में लॉकडाउन हटाया गया है। अब यहां पर फिर से इस महामारी के फैलने का डर सताने लगा है।

wuhan

एक संक्रमित महिला 89 साल की

संक्रमण के नए केस सामने आने के बाद उन कोशिशों को झटका लग सकता है जो प्रतिबंधों में ढील देने के मकसद से शुरू की गई हैं। वुहान में बिजनेस शुरू हो गया है और लोग अब ऑफिसेज की तरफ जाने लगे हैं लेकिन नए केसेज ने सबको फिर से डरकर रहने पर मजबूर कर दिया है। वुहान में सोमवार को एक रिहायशी अपार्टमेंट में पांच नए केस सामने आए हैं। इनमें से एक संक्रमित व्‍यक्ति 89 साल की महिला है जिनके पति को एक ही दिन पहले कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। वुहान हेल्‍थ अथॉरिटीज ने कहा है कि वर्तमान समय में महामारी को रोकने और इस शहर में नियंत्रण के उपाय काफी भारी हैं।

कुछ केसेज ऐसिम्प्टमैटिक भी

अथॉरिटीज के मुताबिक संक्रमण के खतरे को कम करना बहुत ही जरूरी है। जो केसेज अभी कंफर्म हुए हैं, उनमें पहले वायरस के लक्षण नजर नहीं आए थे। कुछ लोग ऐसे हैं जो कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं और दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं लेकिन उनमें बुखार जैसे कोई लक्षण ही नहीं नजर आ रहे हैं। चीन में ऐसे केसेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है जो ऐसिम्प्टमैटिक हैं यानी जिनमें कोरोना के लक्षण ही नहीं नजर आ रहे है। इन केसेज के बारे में तभी पता चल पा रहा है जब लोगों के टेस्‍ट्स पॉजिटिव आ रहे हैं। चीन में अभी तक कोरोना वायरस के 82,918 केस हैं और 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है। वुहान में सभी ऐसिम्प्टमैटिक केसेज पर नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+