China-Europe: चीन ने बिना बुलेट चलाए जीत लिया यूरोप! ताकता रह गया अमेरिका, BRI से कमाए 380 अरब डॉलर
China in Europe: चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवा, जो चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (BRI) की आधारशिला है, उसने मात्र एक दशक में इंटरकॉन्टिनेंटल व्यापार को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है और अमेरिका हाथ मलता रह गया और चीन ने बिना बुलेट चलाए, यूरोप में अपना वर्चस्व कायम कर लिया।
चीन नें एक जुलाई 2024 को रूस की राजधानी मॉस्को के लिए अपनी पहली ट्रेन सेवा शुरू की है। पिछले साल मार्च में पहली ट्रायल ट्रेन के बाद इसमें कोई सुधार किए गये हैं और फिलहाल ये ट्रेन हर महीने एक बार चल रही है, जिसका मकसद BRI की कामयाबी को दुनिया को दिखाना है।

25 मई को चीन ने शीआन, शानक्सी प्रांत से पोलैंड के मालाजेविक्ज तक अपनी 90,000वीं बार मालगाड़ी को भेजा, जो बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप के मुताबिक, BRI की स्थापना के बाद से चीन की रेल सेवा ने 380 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के सामानों से भरे 87 लाख से ज्यादा कंटेनरों का ट्रांसपोर्ट किया है।
चीन-यूरोप मालगाड़ी, जिसे अक्सर "स्टील कैमल कारवां" कहा जाता है, उसने सिर्फ 13 सालों में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है। इस सेवा द्वारा परिवहन किए जाने वाले माल का वार्षिक मूल्य 2016 में 8 अरब डॉलर से बढ़कर पिछले वर्ष 56.7 अरब डॉलर हो गया है, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में इसके बढ़ते महत्व को दर्शाता है, जिसे चीनी अधिकारियों ने मील का पत्थर करार दिया है।
चायना-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस
चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस, चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत एक प्रमुख प्रोजेक्ट है, जिसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। इसे चीन स्टेट रेलवे ग्रुप ऑपरेट करता है, जो अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर रेल सेवाओं का एक नेटवर्क है, जो मध्य एशिया और पश्चिमी यूरोप के शहरों को जोड़ता है।
चीन ने 19 मार्च 2011 को कजाकिस्तान, रूस, बेलारूस और पोलैंड के रास्ते जर्मनी के डुइसबर्ग में अपनी पहली मालगाड़ी भेजी थी। लेकिन, डुइसबर्ग से चोंगकिंग के लिए वापसी ट्रेन मार्च 2013 में पहुंची, जो कि पूर्व की ओर जाने वाली पहली यात्रा थी। 2014 में BRI के लॉन्च के बाद, राष्ट्रपति शी जिनपिंग की डुइसबर्ग यात्रा ने चीन-यूरोप फ्रेट ट्रेन (CEFT) के विकास को गति दी। 2021 के अंत तक, 49,000 मालगाड़ियां चीन और यूरोप के बीच यात्रा कर चुकी थीं, जिन्होंने 44 लाख कंटेनरों का परिवहन किया।
शुरुआत में, ये मालगाड़ियां लैपटॉप और प्रिंटर जैसे IT उत्पादों को ट्रांसपोर्ट करती थीं। लेकिन आज, वे 53 श्रेणियों में 50,000 से ज्यादा प्रकार के सामान यूरोप ले जाती हैं, जिनमें कपड़े, जूते, टोपी, ऑटोमोबाइल और पुर्जे, दैनिक आवश्यकताएं, भोजन, लकड़ी, फर्नीचर, रसायन और मशीनरी उपकरण शामिल हैं। प्रत्येक मालगाड़ी की अधिकतम क्षमता 25,000 टन से बढ़कर 30,000 टन हो गई है। 2023 से, ट्रेनों ने बढ़ती संख्या में चीनी निर्मित "तकनीक-गहन ग्रीन ट्रायो" उत्पादों- लिथियम-आयन बैटरी, फोटोवोल्टिक उत्पाद और नए एनर्जी व्हीकल (NEV) का परिवहन किया है, जो मजबूत बाजार मांग को दर्शाता है।
चीन-यूरोप मालगाड़ियों ने पूरे यूरेशियाई महाद्वीप को कवर करते हुए एक व्यापक रसद नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिला है और चीनी वस्तुओं के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंचने के चैनलों का विस्तार हुआ है। लेकिन यह सिर्फ चीनी सामानों के निर्यात को लेकर ही नहीं है, बल्कि ये ट्रेनें दो-तरफा सड़क हैं, जो चीनी उपभोक्ताओं को यूरोप का स्वाद वापस लाती हैं और वास्तव में वैश्विक बाजार को बढ़ावा देती हैं।
चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव क्या है?
साल 2013 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कजाकिस्तान और इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्राओं के दौरान बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI), जिसे न्यू सिल्क रोड के रूप में भी जाना जाता है और जो बुनियादी ढांचे में पर्याप्त निवेश पर केंद्रित है, उसकी शुरूआत की थी। ये निवेश रेलवे नेटवर्क, ऊर्जा पाइपलाइनों, राजमार्गों के साथ साथ कई और सेक्टर में फैला हुआ है।
BRI को छह आर्थिक गलियारों के इर्द-गिर्द बनाया गया है, जिसका मकसद मध्य एशिया, अफ्रीका और यूरोप में भूमि-आधारित संपर्क को बढ़ाना है।
इसके अलावा, यह दक्षिण-पूर्व और दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका और भूमध्य सागर को शामिल करते हुए समुद्री क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 8 ट्रिलियन डॉसलर है और BRI में 140 देश शामिल हैं, दुनिया की 65% से ज्यादाा आबादी को प्रभावित करकता है।

प्रोजेक्ट से प्रभुत्व का निर्माण है मकसद
अपने आप में प्रभावशाली होने के बावजूद, चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवा सिर्फ रसद और व्यापार की कहानी नहीं है। बल्कि यह एक बहुत बड़ी भू-राजनीतिक पहेली- चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस ट्रिलियन डॉलर की योजना का मकसद वैश्विक व्यापार मार्गों को नया आकार देना है, जिसके केंद्र में चीन है।
बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के 10 साल से ज्यादा हो जाने के बाद, रक्षा विश्लेषकों का मानना है, कि चीन ने इसे एक हथियार की तरह विकासशील देशों के खिलाफ इस्तेमाल किया है और इस प्रोजेक्ट में शामिल हुए ज्यादातर देश चीन के कर्ज जाल में फंस चुके हैं। चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार और चीन-यूरोपीय संघ व्यापार के विस्तार के साथ, चीन-यूरोपीय संघ मालगाड़ियों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।
लिहाजा, भारत चीन के इस प्रोजेक्ट को लेकर सशंकित रहता है। भारत समेत कई और देशों की चिंता ये है, कि यह चीनी प्रभाव के लिए एक ट्रोजन हॉर्स है।
सितंबर 2023 में, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं ने संयुक्त रूप से एक समझौता ज्ञापन (MoU) का अनावरण किया, जो सीधे चीन की विशाल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को चुनौती देता है, जो एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने वाले व्यापार और बुनियादी ढाँचे के नेटवर्क स्थापित करना चाहता है।
यह नया भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा एशिया, यूरोप और अफ्रीका में व्यापार और बुनियादी ढांचे के लिंक का अपना नेटवर्क स्थापित करना चाहता है।
इसके अलावा, रूस ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) का उपयोग करते हुए भारत के लिए दो कोयला-लदी ट्रेनें भेजीं। यह मार्ग ईरान के माध्यम से रूस को भारत से जोड़ता है, जो पारंपरिक शिपिंग लेन का विकल्प प्रदान करता है।
इसके साथ ही, भारत और ईरान ईरान के चाबहार बंदरगाह और जाहेदान शहर के बीच एक नया रेल संपर्क विकसित करने की योजना को गति दे रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य INSTC के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदु के रूप में चाबहार की रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाना है। यह पहल क्षेत्र में अपनी कनेक्टिविटी और व्यापार विकल्पों को बढ़ाने के भारत के प्रयासों को दर्शाता है, जो संभावित रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का काउंटर है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications