पूरे चंद्रमा पर चीन की नजर, वहां की मिट्टी से बनाएगा 3D ईंटें, फिर इस काम में करेगा उनका इस्तेमाल

China base on Moon: चीन चंद्रमा पर अपना बेस तैयार करने की योजना बना रहा। इसके लिए वो चांद की मिट्टी से ईंटें तैयार करेगा।

China

चीन की नजर इस वक्त चंद्रमा पर है। वहां पर उसके कई अहम मिशन चल रहे। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन चांद की मिट्टी से ईंटे बनाने की कोशिश कर रहा। उसकी मदद से वो वहां पर अपने बेस तैयार करेगा।

दरअसल चीन Chang'e 8 पर तेजी से काम कर रहा। ये मिशन 2028 के लिए शेड्यूल है। इस मिशन में चंद्रमा के संसाधनों का उपयोग, परीक्षण आदि शामिल होगा। हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने भी इसकी पुष्टि की कि वे चंद्रमा की मिट्टी का उपयोग 3डी प्रिंटिंग ईंटों में करना चाहते हैं।

मामले में हुजहोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डिंग लियुन ने कहा कि वो 6 पैर वाले एक रोबोट प्रोटोटाइप पर काम कर रहे। जिसे "super mason" कहा जा रहा। चांद की मिट्टी से जो ईंटें बनेंगी, उसे ये रोबोट एक साथ रखने में सक्षम है। इससे ही वहां पर चीन का स्थायी बेस तैयार होगा।

डिंग के मुताबिक इंटरनेशनल लूनार रिसर्च स्‍टेशन (ILRS) चीन की रणनीतिक जरूरतों के लिए भी आवश्यक है। इसे 2030 तक पूरा करने की योजना पर काम किया जा रहा। अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए 3डी प्रिंटिंग कई वर्षों से विचाराधीन है। इसकी टेस्टिंग भी तेजी से हो रही।

वहीं दूसरी ओर और एयरबस इंटरनेशनल स्पेस सेंटर को एक 3डी प्रिंटर भेजने के लिए तैयार है। ऐसे में आने वाले वक्त में चीजों को पृथ्वी से अंतरिक्ष या चांद पर नहीं भेजना पड़ेगा, बल्कि वहां मौजूद उपकरणों से उसका उत्पादन कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

ये है चीन का पूरा प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन चंद्रमा को लेकर कई मिशन पर एकसाथ काम कर रहा है। वो 2025 में Chang'e 6 मिशन लॉन्च करेगा, जो वहां पर नमूने एकत्र करेगा। इसके बाद 2026 में Chang'e 7 लॉन्च किया जाना है, जो चांद के गड्ढों के बीच पानी और बर्फ की खोज करेगा। इसके बाद 2028 में Chang'e 8 भेजा जाएगा। इसके तहत ही वहां पर बेस बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+