अब 'मसीहा' बनना चाह रहा चीन, पृथ्वी को एस्टेरॉयड से बचाने के लिए एक साथ लॉन्च करेगा 23 रॉकेट
नई दिल्ली, 23 जुलाई: साल 2019 के अंत में चीन की लापरवाही के चलते पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला। जिस वजह से अब तक 41 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। महामारी फैलने के बाद से सभी देश चीन को मानव सभ्यता का दुश्मन मान रहे हैं, लेकिन अब उसने एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया है। जिसकी वजह से भविष्य में पृथ्वी पर आने वाला एक बड़ा खतरा टल जाएगा।

एस्टेरॉयड से निपटेगा चीन
दरअसल हमारे अंतरिक्ष में बहुत से एस्टेरॉयड घूमते रहते हैं। पिछले दो-तीन सालों में कई एस्टेरॉयड पृथ्वी के बहुत ही करीब से गुजरे। ऐसे में वैज्ञानिक आशंका जता रहे कि भविष्य में कोई बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है। जिस वजह से बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐसे में चीन अब उससे निपटने का तरीका खोजने में जुटा है।

900 टन होगा वजन
चीन के नेशनल स्पेस साइंस सेंटर के मुताबिक Long March 5 नाम के 23 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। जिनका वजन 900 टन होगा। ये रॉकेट एस्टेरॉयड को तबाह करने या फिर उसे पृथ्वी की ओर आने वाले पथ से भटकाने के लिए काफी होंगे। वहीं किसी रॉकेट के प्रभाव के लिए एस्टेरॉयड की दूरी 9000 किलोमीटर से कम नहीं होनी चाहिए, जो पृथ्वी के रेडियश की तुलना में 1.4 गुना ज्यादा है। हालांकि इस प्रोग्राम में एक चिंताजनक बात भी है। चीन जिस Long March 5 के भरोसे एस्टेरॉयड को तबाह करने की कोशिश कर रहा, वो कुछ महीनों पहले अंतरिक्ष में फेल होकर पृथ्वी पर आ गिरा था।

'बेन्नू' बनेगा निशाना
वैसे आमतौर पर एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना कम ही रहती है, लेकिन चीनी शोधकर्ता बेन्नू (101955 Bennu) नाम के एक एस्टेरॉयड को निशाना बना रहे हैं। जिसका वजन 78 अरब किलोग्राम है। एक रिसर्च के मुताबिक बेन्नू साल 2175 और 2199 के बीच पृथ्वी के पास आएगा। उस दौरान उसकी दूरी 7.5 मिलियन किलोमीटर रहेगी। ऐसे में जब रॉकेट लॉन्च होगा, तो उसको एस्टेरॉयड से टकराने में 3 साल का वक्त लगेगा।

आ रहा बड़ा एस्टेरॉयड
वहीं नासा एक बड़े एस्टेरॉयड पर नजर रख रही है, जिसका नाम 2008 GO20 है और वो 220 मीटर चौड़ा है। इसके अलावा वो तेजी से पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रहा है। इसकी ऊंचाई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो लंदन लैंडमार्क बिग बेन के आकार का दोगुना है। ये 24 तारीख को पृथ्वी की कक्षा के पास से निकलेगा। हालांकि इससे नुकसान का खतरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications