बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! ब्याह करने पर सरकार दे रही सवा करोड़ रुपए, पहले आओ पहले पाओ का ऑफर
China: चीन में विवाह दर में अचानक से कमी आई है। लोग विवाह करने से बचने लगे हैं। लिहाजा विवाद दर बढ़ाने के लिए चीन के निंगबो शहर के नागरिक मामलों के विभाग ने नवविवाहित जोड़ों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह घोषणा विभाग के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर की गई।
1,000 युआन मूल्य के आठ वाउचर दिए जाएंगे
इस योजना के तहत, नवविवाहितों को कुल 1,000 युआन (लगभग $141 या £107, ₹1.25 करोड़) मूल्य के आठ वाउचर मिलेंगे। इन वाउचरों का उपयोग शादी की फोटोग्राफी, समारोहों, उत्सवों, होटल में ठहरने और अन्य विवाह-संबंधी सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।

वाउचर सीमित-पहले आओ, पहले पाओ
विभाग ने साफ कहा है कि "वाउचर सीमित संख्या में हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित किए जाएंगे।" रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में पिछले साल विवाहों में पांचवें हिस्से की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसका मुख्य कारण बच्चों की परवरिश और शिक्षा का उच्च खर्च बताया गया है।
पूर्वी शहरों में भी समान योजनाएं
इंडिपेंडेंट के अनुसार, हांगझोऊ और पिंगहू सहित अन्य पूर्वी शहरों ने भी इसी तरह की योजनाएं शुरू की हैं, जहां साल के अंत तक नकद वाउचर दिए जा रहे हैं। पिछले साल चीन में 6.1 मिलियन से अधिक जोड़ों ने शादी का पंजीकरण कराया, जो 2023 के 7.68 मिलियन से कम था।
बूढ़ी होती आबादी के बीच गिरी विवाह दर
तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी के बीच, चीनी अधिकारियों के लिए विवाह और जन्म दर बढ़ाना एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। बीजिंग ने पहले भी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से "प्रेम शिक्षा" प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि विवाह, प्रजनन क्षमता और पारिवारिक जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिल सके।
सही उम्र में शादी कराने पर जोर
इसके अलावा, सरकार ने स्थानीय सरकारों को भी निर्देश दिए हैं कि वे जोड़ों को "सही उम्र" में शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संसाधन आवंटित करें।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications