रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन ने दे दी अमेरिका को खुली धमकी, ताइवान से नजदीकियां बढ़ाई तो बुरा होगा अंजाम
बीजिंग, मार्च 01। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच चीन ने अमेरिका को एक खुली धमकी दे डाली है। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन की नीयत ताइवान को लेकर खराब हो रही है और चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो ताइवान का समर्थन करना बंद कर दे, अगर अगर अमेरिका ने ताइवान की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दिखाया तो इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ताइवान और अमेरिका की नजदीकियों को देख बौखलाया चीन
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को ताइवान भेजा था, जिससे चीन खासा नाराज है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ताइवान ने ऐसी संभावना भी जताई थी कि चीन उस पर आक्रमण कर सकता है, इसीलिए अमेरिका ने अपना प्रतिनिधिमंडल ताइपे भेजा था। ताइवान और अमेरिका की बढ़ती नजीदिकियों को देख चीन बौखला गया है। बता दें कि चीन हमेशा से ही ताइवान पर आधिपत्य का ख्वाब देखता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications