चीन ने भी अमेरिका के सामानों पर बढ़ाया टैरिफ, चीनी मीडिया बोली-जंग में जिनपिंग को ही मिलेगी जीत
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर उस समय गहरा गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिकी प्रॉडक्ट्स पर नए टैरिफ लगा दिए। चीन ने अमेरिका से आने वाले 60 बिलियन डॉलर की कीमत वाले प्रॉडक्ट्स पर ड्यूटी लगा दी है।
बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर उस समय गहरा गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिकी प्रॉडक्ट्स पर नए टैरिफ लगा दिए। चीन ने अमेरिका से आने वाले 60 बिलियन डॉलर की कीमत वाले प्रॉडक्ट्स पर ड्यूटी लगा दी है। वहीं देश के मीडिया की मानें तो अमेरिका के साथ इस जंग में जिनपिंग का देश विजेता बनकर उभरेगा और इस जंग में भी उसे सबसे ज्यादा फायदा होने के आसार हैं। चीन के अखबारों ने जिनपिंग के ट्रेड टैरिफ बनाने के फैसले की जमकर तारीफ की है।

60 बिलियन डॉलर पर लगा टैरिफ
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार पीपुल्स डेली चाइना ने कहा है, 'ट्रेड वॉर का सामना करने के लिए चीन को इस बात पर ध्यान लगाना होगा कि उसके फैसले ठीक से काम करें।' अखबार में आगे कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के प्रशासन की ओर से निर्यात की जगह स्थानीय वस्तुओं को प्रमोट करने के कदम या फिर आयात आधारित एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आगे बढ़ाया जा सकता है। मंगलवार को चीन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी उत्पादों पर 60 बिलियन डॉलर की ड्यूटीज लगाई जाएंगी। सोमवार को अमेरिका ने चीन से निर्यात होने वाले 200 बिलियन डॉलर के प्रॉडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। इसे इस वर्ष के अंत में बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक कर दिया जाएगा।
अगले कदम के लिए तैयार हैं ट्रंप
चाइना डेली की ओर से मंगलवार को आए एडीटोरियल में लिखा गया है, 'चीन इस जंग में अंत तक रहेगा और मजबूती के साथ उभरेगा।' इसमें आगे लिखा है, 'अगर अमेरिका वाकई में इस संघर्ष को खत्म करना चाहता है तो उसे और भी संजीदगी से समस्या को दूर करने वाले कदम उठाने होंगे। इस संघर्ष के बावजूद चीन, अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।' चीन के फैसले के बाद माना जा रहा है कि ट्रंप और कड़े कदम उठा सकते हैं। सोमवार को जारी बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, 'अगर चीन हमारे किसानों या फिर हमारी इंडस्ट्रीज के खिलाफ बदल की कार्रवाई वाले कदम उठाता है, तो हम तुरंत ही तीसरे चरण की तरफ बढ़ जाएंगे जिसके बाद 267 बिलियन डॉलर के आयात पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications