China: पहाड़ पर सेल्फी के चक्कर में 130 फीट नीचे गिरा ब्लॉगर, फिर भी बच गई जान, देखें- Video
China: चीन में सेल्फी लेते समय एक पर्यटक लगभग मौत के मुंह में चला गया। यह घटना ग्वांगआन के हुआयिंग पर्वत पर हुई। द सन की रिपोर्ट में सामने आए इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखा कैसे हादसा हुआ
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि वह शख्स फोन हाथ में लिए चट्टान के बिलकुल किनारे चल रहा था। वह पैर जमाकर फोटो लेने के लिए जैसे ही मुड़ा, उसके नीचे की चट्टान अचानक खिसक गई और वह सीधा नीचे पेड़ों की ओर गिर पड़ा।

साथी पर्वतारोही दौड़े, लोग चीख पड़े
यह देखते ही उसके साथ मौजूद अन्य पर्वतारोही फौरन किनारे की ओर भागे। आसपास खड़े लोग हैरान रह गए और तेज चीख-पुकार मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्यटक लगभग 15 मीटर नीचे जंगल जैसी जगह में गिरा, लेकिन चमत्कार यह कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
"पहाड़ी देवताओं ने बचाया,"
बाद में पर्यटक ने वीचैट पर पोस्ट करते हुए लिखा- "पहाड़ी देवताओं ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं 40 मीटर ऊंची चट्टान से गिरा और लगभग 15 मीटर लुढ़कता चला गया।" उसने यह भी कहा- "जब चट्टानें ढहीं, मुझे लगा सब खत्म हो गया। जीवित रहना अच्छा है, मैं अब अच्छे से जिऊंगा!"
हादसे पर पार्क प्रशासन का बयान क्या कहता है?
एक पार्क प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें "दर्शनीय क्षेत्र में किसी झरने या जमीन धंसने" की आधिकारिक सूचना नहीं मिली।
हादसा आधिकारिक टूरिस्ट ज़ोन के बाहर हुआ
न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक, दुर्घटनास्थल 'ब्लेड रॉक' क्षेत्र की आधिकारिक सीमाओं के बाहर है। यहां तक पहुंचना मान्य नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इसे दूर से देखना मान्य है, लेकिन चट्टान पर चढ़ना पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने सभी पर्यटकों को नियमों का पालन करने और खतरनाक स्पॉट से दूर रहने की चेतावनी भी दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications