चीन का तालिबानी फरमान, मुस्लिम जमा कराएं नमाज की चटाई और कुरान

बीजिंग। चीन सरकार ने अपने देश के मुसलमानों को अपने नमाज की चटाई और कुरान की प्रतियां सौंपने का आदेश दिया है। चीनी अधिकारियों के अनुसार, 'या तो वे कुरान हमें सौंप दें नहीं तो कठोर दंड के लिए तैयार रहे'। चीन के शिनजियांग प्रांत में सरकारी अधिकारियों ने इस प्रकार के आदेश दिए हैं। चीन के इस शिनजियांग प्रांत में पिछले कई सालों से धार्मिक कट्टरपंथ का संघर्ष चल रहा है।

नमाज की चटाई से लेकर कुरान, सब सौंप दो वरना मिलेगा कठोर दंड

चीन के शिनजियांग प्रांत के रहने वाले एक चीनी नेता ने उईगर मुस्लिम अल्पसंख्यक के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें धार्मिक वस्तुओं को सौंपना होगा, नहीं तो उन्हें कठोर दंड दिया जाएगा। यूएस द्वारा संचालित रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, 'सभी उईगर मुस्लिमों को सूचित किया गया है कि कुरान, नमाज और उन सभी चीजों को अपने हाथों से सौंपे जो धर्म से जुड़े हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2016-2017 में जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि बीजिंग सरकार अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार कर रही है और उनके धार्मिक आजादी को छिना जा रहा है। चीन में उईगर मुसलमानों और हान चीनी समुदाय के बीच 2009 से संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले भी चीन ने शिनजियांग प्रांत में रहने वाले मुसलमानों को लंबी दाढ़ी रखने और बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। गौरतलब है कि उईगर मुसलमान आम तौर पर टर्की भाषा बोलते हैं। शिनजियांग प्रांत, वर्ष 1949 से पहले तुर्किस्तान का हिस्सा हुआ करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+