2025 तक चीन 40 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगा-रिपोर्ट

नई दिल्ली- चीन की वजह इस वक्त सारी दुनिया किसी न किसी कारण से उलझी हुई है, लेकिन चीन सबसे निपटते हुए अपने विकास के एजेंडे को भी आगे बढ़ाता चल रहा है। अब चीन सरकार के हवाले से खबर आई है कि ऊर्जा क्षेत्र में अपनी क्षमता को और विस्तार देने के लिए वह 2020 से 2025 के बीच हर साल 6 से 8 तक न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगा। इस हिसाब से आगे के साढ़े पांच वर्षों में उसने करीब 40 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का लक्ष्य रखा है।

China to build 40 nuclear reactors by 2025-report

चीन के न्यूक्लियर एनर्जी एसोसिएशन के हवाले से चीन के आधिकारिक अखबार चाइना डेली ने गुरुवार को कहा है कि 2020 के अंत तक उनकी कुल परमाणु ऊर्जा क्षमता 52 गीगावॉट तक पहुंचने का अनुमान है, जो कि 58 गीगावॉट के तय लक्ष्य से कम है। लेकिन, यह जल्दी ही पटरी पर लौट जाएगी और देश तय लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। इसी की ओर से ये भी कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा की क्षमता बढ़ाने के लिए चीन मौजूदा साल से लेकर 2025 तक सालाना 6 से 8 तक न्यूक्लियर रिएक्टर का निर्माण करेगा, जिससे कुल क्षमता 70 गीगावॉट्स तक पहुंचने की उम्मीद है। यह लक्ष्य मई के अंत की तुलना में 43.5 फीसदी ज्यादा है।

एसोसिएशन की ओर से ये भी कहा गया है कि 2035 तक चीन की परमाणु ऊर्जा क्षमता करीब 200 गीगावॉट की होगी। 2011 में जापान में फुकुशिमा आपदा के बाद नई मंजूरियों पर चार साल की रोक के साथ-साथ पहले से इस्तेमाल नहीं की गई टेक्नोलॉजी के प्रयोग से परियोजनाओं में देरी के चलते चीन की परमाणु ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में रुकावटें आई हैं। चीन सरकार के अधिकारियों ने अप्रैल में कहा था कि कोरोना वायरस के चलते परमाणु उद्योग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इस साल किसी रिएक्टर को मंजूरी नहीं मिली। 6 की मंजूरी 2019 में ही मिल गई थी। चीन के नेशनल एनर्जी एडिमिनिस्ट्रेशन के आंकड़ों के मुताबिक मई के अंत तक चीन की परमाणु ऊर्जा क्षमता 48.8 गीगावॉट थी, जो कि उसकी ऊर्जा के कुल उत्पादन क्षमता का 2.5 फीसदी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+