कोरिया में अमेरिका के मिसाइल प्रोग्राम पर भड़का चीन, बोला भुगतने होंगे परिणाम
वाशिंगटन। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जिस तरह से एडवांस मिसाइलें तैनाती की है उसपर चीन ने आंखे तरेर दी है। चीन ने कहा है कि दोनों ही देशों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

सर्जिकल स्ट्राइक की रात चांद ने भी दिया था भारतीय सेना का साथ
एक साल में बढ़ा तनाव
चीन के न्यूज पेपर ने दावा किया है कि दोनों ही देशों ने जिस तरह से आधुनिक मिसाइलें तैनात की है उसका परिणाम भुगतना पड़े। कोरिया के प्रायद्वीप पर तनाव इस साल काफी ज्यादा रहे है।
बॉर्डर पर तनाव बढ़ा, पाकिस्तान ने भारतीय टीवी चैनल दिखाने पर लगाया बैन
कोरिया उपद्वीप पर तनाव की शुरुआत उत्तर कोरिया ने जनवरी माह में अपने चौथे परमाणु हथियार का परीक्षण के साथ हुआ था। जिसके बाद सैटेलाइट को लॉच किया गया और तमाम मिसाइलों का टेस्ट किया गया। इसके अलावा पिछले महीने पांचवा सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण कर उत्तर कोरिया ने इस क्षेत्र को काफी तनावपूर्ण बना दिया।
थाड़ है विवाद की वजह
जुलाई माह में दक्षिण कोरिया इस बात पर सहमत हुआ था कि अमेरिका उत्तर कोरिया की धमकी के जवाब में टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस(थाड़) को तैनात करेगा। दक्षिण कोरिया रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया भी गोल्फ कोर्स पर मिसालइ लगाने की तैयारी कर रहा है।
चीन बोला हमेशा करेंगे थाड का विरोध
अमेरिका और इन देशों की गतिविधि ने चीन का पारा बढ़ा दिया है। थाड़ जोकि एक पॉवरफुल राडार है वह कोरिया के उपद्वीप के तापमान को भी बढ़ाएगा। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक डेली का कहना है कि चीन हमेशा से ही थाड़ का विरोध करेगा और हम इस एक गंभीर मामला मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications