अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने की फिराक में चीन
काबुलः चीन की नई चाल सामने आई। अब चीन अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने के पीछे चीन ने तर्क दिया है कि वो अफगानिस्तान से आतंकियों के आने पर रोक लगाएगा। अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक चीन-अफगानिस्तान के सुदूर वाखान कॉरीडोर में सैन्य अड्डा बनाने की सोच रहा है। विदेशी मीडिया में आई खबरों में मुताबिक हाल ही के कुछ महीनों में चीन और अफगानिस्तान के सैनिकों को इसी इलाके में संयुक्त गश्त लगाते देखा गया था।

अफगान रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता मुहम्मद रादमनेश के अनुसार चीन और अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पिछले साल दिसंबर महीने से इस मामले पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
इस पूरे मामले पर अफगानिस्तान में मौजूद चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा है कि चीन-अफगानिस्तान में सिर्फ अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। बता दें, अफगानिस्तान का ये इलाका चीन की सीमा से लगता है। ये इलाका बंजर है। इस इलाके में अफगानिस्तान के लोगों की मौजूदगी ना के बराबर है।
अफगानिस्तान में सैन्य अड्डा बनाने को लेकर चीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इस मामले में जानकारों की अपनी अलग-अलग राय है। चीनी जानकारों का कहना है कि अफगानिस्तान से सटे तुर्किस्तान में इस्लामिक मूवमेंट हाल में ज्यादा बढ़ी है, वहां के विद्रोही शिनजियांग प्रांत में हमले करने के लिए वाखान कॉरीडोर होकर ही आवाजाही करते हैं।
चीन को इस बात डर सता रहा है कि इराक और सीरिया से भाग रहे आइएस के आतंकी इस इलाके का इस्तेमाल चीन के खिलाफ कर सकते हैं, वहीं इस इलाके से होकर आतंकी चीन तक भी पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Modicare: जानिए किन लोगों को मिलेगा 5 लााख रुपए का स्वास्थ्य बीमा












Click it and Unblock the Notifications