China-Taiwan Conflict: ताइवान पर हमले की तैयारी में चीन! चारों ओर तैनात किए लड़ाकू विमान और रॉकेट

China-Taiwan Conflict: चीन की निगाह एक बार फिर से अपने पड़ोसी ताइवान पर है। इसी को लेकर बीजिंग ने मंगलवार (1st April) को अपनी सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बलों को ताइवान के चारों ओर तैनात कर दिया, ताकि द्वीप की नाकाबंदी का अभ्यास किया जा सके।

China-Taiwan Conflict

ताइवान को अपना क्षेत्र समझता है चीन

चीन हमेशा से ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और इसे अपने नियंत्रण में लाने के लिए समय-समय पर हमले की धमकी देता रहा है। हाल के वर्षों में, बीजिंग ने ताइवान के आसपास लड़ाकू विमानों और नौसैनिक जहाजों की तैनाती बढ़ा दी है ताकि अपनी संप्रभुता के दावे को मजबूती दी जा सके। हालांकि ताइपे इसे लगातार खारिज करता रहा है।

ये भी पढ़ें China Bat Virus: वुहान लैब में मिला नया वायरस क्या? Coron जितना खतरनाक? डेथ रेट क्या है? ये चीन की नई साजिश?

ताइवान अलगाववादियों को चीन की चेतावनी

CTV News के हवाले से खबर है कि, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन ने इस सैन्य अभ्यास में अपने शानडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप सहित 19 युद्धपोत तैनात किए हैं। बीजिंग ने कहा कि ये अभ्यास ताइवान के कथित अलगाववादियों को कड़ी चेतावनी देने के लिए किए जा रहे हैं।

चीन की सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने बताया कि, इन अभ्यासों में "समुद्री और हवाई युद्ध की तैयारी, समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमले, और प्रमुख क्षेत्रों और समुद्री मार्गों की नाकाबंदी शामिल है।

चीन की आक्रामक रणनीति

बीजिंग की सेना ने कहा कि "हमने ताइवान को कई दिशाओं से घेर लिया है। इसके साथ ही, चीनी सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने एक ग्राफिक साझा किया जिसमें घेराबंदी शब्द का उपयोग किया गया था। इसमें चीनी जहाजों और लड़ाकू विमानों को ताइवान के चारों ओर दिखाया गया और ताइवान के अलगाववादियों को अपने विनाश की ओर बढ़ रहे बताया गया।

ग्राफिक्स के जरिए वॉर

एक अन्य ग्राफिक्स में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को एक कीड़े के रूप में दिखाया गया, जिसे आग पर भुना जा रहा था।

वहीं, एक वीडियो में चीनी सेना ने अपने लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और मिसाइल लॉन्चरों की झलक दिखाई। इस वीडियो में चीन के पौराणिक पात्र "सुन वुकोंग" (मंकी किंग) को दिखाया गया, जो ताइवान को घेरने वाले हमले का प्रतीक बना। वीडियो के अंत में चीन की मिसाइलें ताइवान के लक्ष्यों पर गिरती हुई दिखाई गईं।

ये भी पढ़ें Marriages in China: चीन में घर बसाने को राजी नहीं युवा, आखिर क्यों शादी से हो रहा मोहभंग? चौंकाने वाली रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+