चीन ने खुद की बनाई बुलेट ट्रेन का शुरु किया संचालन, जानिए इसकी स्पीड

नई दिल्ली। चीन ने खुद की बनाई तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है।

खास बात है कि ये देश की पहली ऐसी पैसेंजर ट्रेन है जो इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट (ईएमयू) तकनीक से संचालित होगी।

bullet train

चीन की सबसे तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन

चीन रेलवे कॉरपोरेशन ने बताया कि ट्रेन नंबर जी8041 डालियान से शेनयांग के बीच संचालित की जा रही है, जो पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग की राजधानी है।

ये चीन की पहली पैसेंजर ट्रेन है जिसमें स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट का इस्तेमाल किया गया है। चीन रेलवे कॉरपोरेशन के तकनीकी प्रबंधन के प्रमुख जाउ ली ने इस ट्रेन की खूबियों की जानकारी दी।

जाउ ली ने बताया कि चीन हमेशा से स्वतंत्र तौर पर ईएमयू को डिजाइन करता रहा है, ये अब तक अग्रणी ट्रेन मॉडल है जिसे दुनिया में निर्यात करने की भी योजना है।

चीन में पहले से ही तेज रफ्तार बुलेट ट्रेनें चल रही हैं। ये हैं दुनिया की पांच तेज रफ्तार ट्रेनें...

train Graphics

दूसरे देशों में भी निर्यात की योजना

जापान और जर्मनी में हाई स्पीड ट्रेनों की तकनीक को बढ़ावा दिए जाने के बाद चीन ने हाल के वर्षों में अपनी ट्रेनों को हाई स्पीड तकनीक से बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके साथ ही वह लगातार अपने नेटवर्क और कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

जाउ ने बताया चीन के स्टैंडर्ड ईएमयू में सबसे नवीनतम बाहरी डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ये कम ऊर्जा का इस्तेमाल करें।

इसके लिए डिजाइन पर खास जोर दिया गया है। पिछली ट्रेनों के मुकाबले इसमें सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान दिया गया है।

ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटे

चीन मीडिया के मुताबिक इस बुलेट ट्रेन ने 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल किया है। इससे पहले देश में सबसे सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड 280 किमी प्रति घंटे थी।

जाउ ली ने बताया कि चीन दूसरे देशों को भी इस ट्रेन से जुड़े उत्पाद और तकनीक से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के लिए तैयार है।

बता दें कि चीन निर्मित बुलेट ट्रेन के कई अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता है। इनमें इंडोनेशिया, रूस, ईरान और भारत शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+