चीन तैयार कर रहा पहला तैरता हुआ न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर

जुलाई में चीन की ओर से कहा गया था कि साउथ चाइना सी में वो न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर बनाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।

बीजिंग। चीन ने बड़ा और अहम फैसला लेते हुए पहला तैरता हुआ न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर बनाने के काम में जुट गया है। दक्षिण चीन सागर में विवाद के मद्देनजर चीन का ये फैसला चौंकाने वाला है।

scs

चीन का कूटनीतिक कदम

पहला तैरता हुआ न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर लगाने की कवायद में जुटा चीन इस दशक के अंत में इसे समुद्र में तैनात करने की योजना बना चुका है।

सरकार के नियंत्रण वाले चीन जनरल न्यूक्लियर पॉवर ग्रुप (सीजीएन) ने एसीपीआर50एस रिएक्टर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

जुलाई में चीन की ओर से कहा गया था कि साउथ चाइना सी में वो न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर बनाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।

साउथ चाइना सी को लेकर बढ़ेगा टकराव

बता दें कि उसी समय एक अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने चीन को बड़ा झटका दिया था। उस समय कोर्ट की ओर से कहा गया था कि साउथ चाइना सी के अधिकार को लेकर चीन का कोई भी ऐतिहासिक आधार नहीं है।

हालांकि चीन मानता नहीं दिख रहा है। उसकी तैयारी है कि साउथ चाइना सी में जल्द से जल्द पहला तैरता हुआ न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर लगा सके। बता दें कि दक्षिण चीन सागर को लेकर कई देशों के बीच ठनी हुई है।

इनमें चीन के अलावा फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान के नाम शामिल हैं। अब ऐसे हालात में चीन का यहां पहला तैरता न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने का फैसला किसी बड़े विवाद की वजह बन सकता है।

दुनिया का पहला तैरता न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर

जानकारी के तौर पर बता दें कि पहला तैरता न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने की योजना संयुक्त राष्ट्र में 1970 में बनाया गया था हालांकि बाद में ये किसी कारणवश रोक दिया गया।

बता दें कि एसीपीआर50एस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय विकास एवं रिफॉर्म कमिशन द्वारा पास किया गया है। ये संस्था देश की आर्थिक योजनाओं को बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+