चीन में बिगड़े हालात, शंघाई में लॉकडाउन के बाद कोरोना से पहली मौत
शंघाई, 18 अप्रैल। चीन में कोरोना का कहर जारी है, यहां लगातार जिस तरह से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं उसकी वजह से आर्थिक विकास बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के चलते शंघाई में लॉकडाउन लगाना पड़ गया है। शंघाई में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद यहां कोरोना से पहली मौत सामने आई है। कोरोना की लहर का केंद्र चीन का शहर शंघाई बन गया है, जहां मार्च माह में रिकॉर्ड 3.20 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है।
Recommended Video

पिछले 24 घंटों में शंघाई में कोरोना के 2417 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनकी उम्र 89-91 साल के बीच है और उन्हें पहले से कई बीमारियां भी थीं। ग्लोबल टाइम्स की ओर से एक ट्वीट करके कहा गया है कि शंघाई में 2417 कोरोना के मामले आए हैं जबकि 19831 एसिम्प्टोमैटिक मामले रविवार को सामने आए हैं, तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जिनकी उम्र 89-91 साल है और उन्हें कई गंभीर बीमारियां थी।
म्युनिसिपल हेल्थ कमिशन की ओर से कहा गया है कि शंघाई में रविवार को 3238 मामले सामने आए हैं। वहीं जिन्हुआ न्यूज एजेंसी का कहना है कि रविवार को कोरोना के 21582 एसिम्प्टोमैटिक मामले सामने आए। वहीं पूरे चीन की बात करें तो कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। तकरीबन 44 शहरों में आंशिक या पूर्णकालिक लॉकडाउन है। जिस तरह से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उसकी वजह से चीन के हालात बिगड़ रहे हैं। शंघाई कोरोना का केंद्र बना हुआ है। यहां लॉकडाउन के चलते 25 मिलियन लोग अपने घरों में कैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications