ताइवान के संसदीय सदस्यों के भारत दौरे पर, चीन हुआ लाल
ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे के 2 दिन बाद चीन आगबबूला हो गया है और अब उसने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार से इस पर ऐतराज जताया है।

पीटीआई के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन चाहता है कि भारत समझेगा और हमारी चिंताओं का सम्मान करेगा। चीन के अधिकारिक मीडिया के मुताबिक भारत भी 'वन चाइना' मानकर चलेगा और ताइवान से साथ मुद्दों को समझदारी के साथ डील करेगा ऐसा होने पर ही भारत और चीन संबंधों के नियमित विकास को बरकरार रखा जा सकेगा।
आपको बताते चलें कि चीन अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताइवान समर्थक और चीन विरोधी बयानों से अब भी आशंकित है और उसका मानना है कि दूसरे प्रतिस्पर्धी देश भी इस बावत अपना रुख कड़ा कर सकते हैं।
चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में लिखते हुए कहा कि कुछ भारतीय रणनीतिकारों ने मोदी सरकार को ताइवान कार्ड खेलने की सलाह दी है जिससे वन चाइना पॉलिसी के बदले चीन भी भारत की वन इंडिया पॉलिसी को माने और इसी के हिसाब से चले।












Click it and Unblock the Notifications