चीन ने अमेरिका पर लगाया अपने छात्रों और रिसर्चर्स को परेशान करने का आरोप

बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चीन ने आरोप लगाया है और कहा है कि अमेरिका उसके छात्रों और रिसर्चर्स पर नजर रख रहा है, उन्‍हें परेशान कर रहा है और गलत तरीके से उन्‍हें हिरासत में ले रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से एक के बाद एक अमेरिका पर ये आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि अमेरिका और चीन ने एक दूसरे के कॉन्‍सुलेट्स को बंद कर दिया है। पिछले दिनों हुई इस घटना के बाद से दोनों देशों के रिश्‍तों में नया मोड़ आ गया है।

china-us-flags

चीनी रिसर्चर्स अमेरिका की हिरासत में

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता वांग वेनबिन की तरफ से सोमवार को अमेरिका पर कई आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका की तरफ से पिछले दिनों कैलिफोर्निया में एक यूनिवर्सिटी रिसर्चर जुआन तांग को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया गया है। जुआन पर आरोप है कि उन्‍होंने अमेरिका में आने के लिए चीन की मिलिट्री और सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से अपने संबंधों को छिपाया है। वांग ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से चीन के शिनजियांग क्षेत्र की बड़े पैरामिलिट्री संगठन पर लगाए गए प्रतिबंधों की भी आलोचना की है। ट्रंप प्रशासन ने मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए दो अधिकारियों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। वांग ने कहा है कि चीन का जुआन तंग को अमेरिका से बच निकलने में मदद करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि उन्‍होंने तांग पर लगाए गए आरोपों पर कुछ नहीं कहा है। चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वह जुआन का केस सही तरह‍ से हैंडल करे और कानून के तहत ही कार्रवाई करे। इसके अलावा उन्‍होंने तांग को मिलने वाली सुरक्षा और उनके कानूनी हितों की रक्षा करने के लिए भी ट्रंप प्रशासन से कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+